Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चयन ना होने पर छल्का श्रेयस अय्यर का दर्द, दिया आँखे नम कर देने वाला बयान

टीम इंडिया ए के कप्तान श्रेयस अय्यर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया में जगह ना मिलने पर बेहद निराशा हैं. अय्यर ने अपनी इस निराशा को जाहिर करते हुए कहा है कि अच्छा करने के बाद भी टीम में चयन ना होने पर इसका असर प्रदर्शन पर पड़ता है.

चयन ना होने पर निराश अय्यर

23 वर्षीय श्रेयस अय्यर भारत के लिए 6 वनडे और 6 टी-20 मैच खेल चुके हैं. दिसम्बर 2017 में दोनों फ़ॉर्मेट में टीम इंडिया में अय्यर ने डेब्यू किया था. मगर उन्हें अधिक मौके नही मिले. इंग्लैंड दौरे के लिए भी उनका चयन नही हुआ.

श्रेयस ने चयन ना होने पर इसके प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा ”सब्र बनाए रखना बहुत ही कठिन होता है. जब आप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, रन बना रहे हैं और फिर भी सीनियर टीम में नही हैं, तो यह आपके दिमाग में घूमता रहता है.”

”जब आप शीर्ष स्तर पर अच्छे गेंदबाजों का सामना करते हो तो आपके प्रदर्शन में उतार चढ़ाव आता है. आपको फोकस करना पड़ता है, लेकिन कई बार असर पड़ ही जाता है”

मौजूदा समय में टीम इंडिया ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसी वर्ष आईपीएल में गौतम गंभीर द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी संभाली थी. अय्यर को कप्तानी करना पसंद है.

श्रेयस ने कहा ”मुझे कप्तानी बेहद पसंद है. कप्तानी से मेरा रवैया और चरित्र पूरी तरह बदल जाता है. मैं दवाब में अपने और टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद करता हूं”

श्रेयस अय्यर ने 48 मैच फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेले हैं. जिसमें 53.46 की औसत से 4117 रन बनाए हैं. अय्यर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 202 रन रहा है. इस दौरान 11 शतक और 21 अर्द्धशतक जड़े हैं.

टीम इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच 4 अगस्त से 13 अगस्त के बीच अनाधिकारिक दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गयी. जिसमें अय्यर की कप्तानी में भारत ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की.

The post चयन ना होने पर छल्का श्रेयस अय्यर का दर्द, दिया आँखे नम कर देने वाला बयान appeared first on SportzWiki Hindi.