Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कीया सुपर लीग: इंग्लैंड में सब पर भारी पड़ रही स्मृति मन्धाना खेली एक और तूफानी पारी

भारतीय क्रिकेट टीम की महिला स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना इन दिनों अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज का धमाल इन दिनों इंग्लैंड की सरजमीं पर सिर चढ़ कर बोल रहा है। स्मृति मंधाना इंग्लैंड में खेली जा रही महिला टी-20 क्रिकेट लीग कीया सुपर लीग में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रही हैं।

स्मृति ने खेली एक और धमाकेदार पारी

अभी दो दिन पहले ही एक धमाकेदार शतक जमाने के बाद स्मृति ने रविवार को एक और तूफानी पारी खेली। इस स्टार भारतीय  ने रविवार को कीया सुपर लीग में यॉर्कशायर डायमंड्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदो में 56 रनों की पारी खेल अपने खौफ को बरकरार रखा है।

रविवार को खेली 56 रनों की धुंआधार पारी

जी हां स्मृति मंधाना को कीया सुपर लीग में ये अंदाज लीग की  शुरुआत से ही नजर आ रहा है। रविवार को वेस्टर्न स्टोर्म और यॉर्कशायर डायमंड्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में यॉर्कशायर डायमंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया।, लेकिन वेस्टर्न स्टोर्म ने स्मृति मंधाना की 36 गेंदो में 56 रन की पारी की मदद से इस स्कोर को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया।

पिछले ही मैच में मंधाना ने जड़ा था शतक

स्मृति का धमाका पिछले मैच में भी देखने को मिला था जहां इन्होंने लंकाशायर थंडर के खिलाफ शुक्रवार को जबरदस्त शतक लगाया था। भारतीय महिला स्टार खिलाड़ी ने उस मैच में 61 गेंदो में 102 रनों का पारी खेली थी। वैसे आपको बता दें की स्मृति की ये तूफानी पारी इन दो मैच से ही नहीं बल्कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत से नजर आ रही है।

इस टूर्नामेंट मे स्मृति दिख रही है तूफानी फॉर्म में

इस टूर्नामेंट में मंधाना का मैजिक पहले मैच से ही देखने को मिल रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए मैचों में पहले मैच में 20 गेंद 48 रन की पारी के बाद 21 गेंद 37 रन, 19 गेंद 52 रन नाबाद, 26 गेंद 43 रन नाबाद, 61 गेंद 102 रन और 36 गेंद में 56 रन की पारी खेल अपनी तूफानी फॉर्म को बरकरार रखा है।

विश्व टी-20 के लिए स्मृति की फॉर्म के भारत के लिए बड़ी खबर

भले ही स्मृति मंधाना अपना ये फॉर्म इंग्लैंड में लीग क्रिकेट में दिखा रही है लेकिन ये भारतीय महिला टीम के लिए बड़ी राहत भरी खबर है क्योंकि कुछ ही महीनों में महिला विश्व टी-20 खेला जाना है। 9 नवंबर से 24 नवंबर तक वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जाने वाले महिला विश्व टी-20 के लिए स्मृति की ये फॉर्म भारतीय टीम को प्रबल दावेदार के रूप में खड़ा करती है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post कीया सुपर लीग: इंग्लैंड में सब पर भारी पड़ रही स्मृति मन्धाना खेली एक और तूफानी पारी appeared first on SportzWiki Hindi.