खेल डेस्क। दोस्तों जैसा कि आज जानते हो कि क्रिकेट के मैदान में आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनते व टूटते रहते है। इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच मैदान में उतरते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको उन टीमों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में खेले है सबसे ज्यादा टेस्ट मैच। तो आइए नजर डालिए..
इंग्लैंड : क्रिकेट के मैदान में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लिश टीम इंग्लैंड के नाम दर्ज है। इंग्लैंड की टीम ने अब तक सबसे ज्यादा 1000 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड ने बड़ी उपलब्धि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उतरते ही हासिल कर ली।
आॅस्ट्रेलिया : कंगारू टीम ने भी क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। आॅस्ट्रेलिया की टीम ने पूर्व कप्तानी स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग की कप्तानी में टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। आॅस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक 812 टेस्ट मैच खेले है।
वेस्टइंडीज : कैरेबियाई टीम ने भी मैदान में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की है। वेस्टइंडीज की टीम में भी कई दिग्गज कप्तान आए। जिन्होंने टीम को बुलंदियों तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की टीम ने अब तक कुल 535 टेस्ट मैच खेले है।
भारत : भारतीय टीम में कई ऐसे दिग्गज कप्तान व खिलाड़ी आएं। जिन्होंने टीम के लिए कई उपलब्धियां हासिल की है। भारतीय टीम इस समय विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम ने 523 टेस्ट मैच खेले है। भारत इस मामलें चौथे स्थान पर है।
साउथ अफ्रीका : साउथ अफ्रीका टीम ने अब तक 400 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले है। अफ्रीकी टीम के नाम मैदान में 427 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस मामलें साउथ अफ्रीका की टीम पांचवें नंबर पर है।