भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 31 रन की हार मिली थी. इस मैच में सबसे ज्यादा निराश भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने किया. भारतीय टीम के मैनेजमेंट को शिखर धवन से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह दोनों पारियों में पूरी तरह फ्लॉप ही साबित हुए है.
खेल पाये मात्र 26 और 13 रन की पारियां

बता दें, कि शिखर धवन पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में जहां मात्र 26 रन की पारी खेल पाये. वही दुसरे टेस्ट मैच में भी उनका फ्लॉप प्रदर्शन जारी रहा और वह मात्र 13 रन ही दूसरी पारी में जोड़ पाये थे.
शिखर धवन अभ्यास मैच में भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. एसेक्स के खिलाफ खेले गये अभ्यास मैच के दौरान शिखर धवन दोनों ही पारियों में शून्य के स्कोर पर आउट हो गये थे.
एशिया के है शेर

शिखर धवन एशिया की पिचों में शानदार प्रदर्शन करते है. वह अबतक एशिया में 16 टेस्ट मैच की 24 पारियां खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 61.00 की शानदार औसत से 1403 रन बनाये है. एशिया की धरती में वह 6 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके है.
एशिया से बाहर जाते ही धवन हो जाते है ढेर

एशिया में तो शिखर धवन शेर है, लेकिन एशिया की पिचों से बाहर वह ढेर हो जाते है. एशिया के बाहर उन्होंने 15 टेस्ट मैच खेले है. जिसकी 28 पारियों में सिर्फ 28.17 की औसत से 789 रन बनाये है. जिसमे सिर्फ एक शतक और तीन अर्धशतक लगा पाये है.
6 विदेशी दौरो में सिर्फ एक शतक आकलैंड के मैदान पर
शिखर धवन ने सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ आकलैंड में ही शतक लगाया है. बाकि एशिया के बाहर वह आज तक शतक नहीं लग पाये है. वह साल 2014 में न्यूजीलैंड और का इंग्लैंड दौरा, साल दौरा 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरा, साल 2016 में वेस्टइंडीज दौरा, साल 2018 में साउथ अफ्रीका दौरा और अब इसी साल इंग्लैंड का एक और दौरा का रहे है, लेकिन वह इन सभी दौरो में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए है. सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ आकलैंड में वह 115 रन की एक शतकीय पारी खेल पाए है.
The post टेस्ट डेब्यू करने के बाद से विदेशी दौरो पर अब तक मात्र एक ही शतक लगा सका हैं यह भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.