Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

…..तो भारत का पहला टेस्ट जीतना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन, देखे ये आंकड़े

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर चौथे दिन का खेल जारी है. आपकों बता दें, कि मैच के चौथे दिन नतीजा आने की पूरी संभवना है.

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 287 रन बनाये थे. जिसके जवाब में विराट कोहली के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 274 रन बनाये. इंग्लैंड की टीम ने भारत की पहली पारी के आधार पर 13 रन की बढ़त हासिल की थी.

इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 180 रन पर ही आउट हो गई है और 13 रन की बढ़त के साथ उसने भारतीय टीम को 194 रन का लक्ष्य दिया है. भारत ने इस लक्ष्य के जवाब में 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए है और अब भारत को 84 रनो की जरुरत है.

इंग्लैंड में भारत के पहले टेस्ट मैच का इतिहास बहुत खराब

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम का इंग्लैंड की धरती में पहले टेस्ट मैच का इतिहास बहुत खराब है. भारतीय टीम आज तक इंग्लैंड के कुल 17 टेस्ट दौरे कर चुकी है.

17 टेस्ट दौरो में सिर्फ एक बार जीत पाई पहला टेस्ट 

भारतीय टीम ने सिर्फ एक बार ही इंग्लैंड की धरती में पहला टेस्ट मैच जीता है. भारत को अपने 17 दौरो में से 13 बार पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वही तीन मैच के ड्रा रहे है.

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के दौरे का जो एकमात्र टेस्ट मैच जीता है. वह 1986 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था. कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 1986 में पहला टेस्ट मैच 5 विकेट से जीत लिया था. इस दौरे में भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज को भी 2-0 से जीत लिया था.

भारत जीत पाया है इंग्लैंड में मात्र 6 टेस्ट मैच 

India's eyes in England's 1000th Test win with a win

इंग्लैंड की धरती में भारतीय टीम ने अबतक कुल 58 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे भारत को 30 मैचों में हार मिली है और 6 टेस्ट मैचों में जीत मिली है. भारत ने इंग्लैंड की धरती पर 21 ड्रा मैच खेले है.

 

The post …..तो भारत का पहला टेस्ट जीतना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन, देखे ये आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.