खेल डेस्क। किसी भी तेज गेंदबाज के लिए स्पिन और स्पिन गेंदबाज के लिए तेज गेंदबाजी करना आसान काम नहीं होता है। कोई भी गेंदबाज अपने कौशल के विपरित गेंदबाजी करता है तो उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाती है।
ये हैं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की खूबसूरत पत्नियां, जिनकी खूबसूरती की दीवानी है दुनिया
लेकिन कभी अपनी आग उगलती बाउंसरों के माध्यम से बल्लेबाजों में दहशत पैदा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने अब स्पिन गेंदबाज से भी अपना प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने एक मैच में स्पिन गेंदबाज के रूप में ऐसा प्रदर्शन किया है कि शायद उनके इस प्रदर्शन पर किसी को भी विश्वास नहीं हो।
टीम में चयन के लिए उम्र नहीं प्रतिभा देखनी चाहिएः तेेंदुलकर
जी हां, कंगारू टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने एक मैच में स्पिन गेंदबाजी करते हुए दो ओवरों में ही सात विकेट झटक हैरतअंगैज प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने पर्थ में एक स्थानीय इंडोर क्रिकेट टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।
इस मैच में उन्होंने 2 ओवरों में 35 रन देकर 7 हासिल किए। जॉनसन ने द एमबीसी टीम की तरफ से खेलते हुए बॉलिंग डाट्र्स टीम के खिलाफ ये शानदार प्रदर्शन किया है।
लार्ड्स के मैदान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में विराट उतार सकते है ये दो दिग्गज खिलाड़ी
इंडोर क्रिकेट में एक पारी 16 ओवर की रहती है। इसमें दोनों टीमों में 8-8 खिलाड़ी होते हैं। मैच के बाद कंगारू टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने ट्वीट कर अपने इस प्रदर्शन की जानकारी दी है। जॉनसन ने बताया कि सी-ग्रेड के इस मैच में वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे।
मिचेल जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 73 टेस्ट मैचों में 313 विकेट झटके है। वहीं अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो उन्होंने 153 मैचों में 239 विकेट हासिल किए हैं।