विराट कोहली अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने के लिए पहचाने जाते है. आज हम आपकों उन कप्तानों के बारे में बाताने वाले है. जो कई टेस्ट मैचों तक अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव करते रहे है. जिन्हें अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव करने की आदत है. दुनिया के कई दिग्गज कप्तानों ने लगातार दुसरे मैच में भी सेम प्लेइंग इलेवन नहीं उतारी है.
आइये डालते है एक नजर प्लेइंग इलेवन में सबसे ज्यादा मैचों तक बदलाव करने वाले कप्तान पर :
सौरव गांगुली-28 मैच

सौरव गांगुली भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक है, लेकिन उन्होंने भी 28 टेस्ट मैच लगातार भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया था.
सौरव गांगुली ने भारत के लिए 49 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है. जिसमे से उन्होंने भारत को 21 मैचों में जीत दिलाई है, लेकिन वह लगातार 28 टेस्ट मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते रहे थे. इस बीच उन्होने लगातार किन्ही दो टेस्ट में भी सेम प्लेइंग इलेवन नहीं उतारी थी.
रे इलिंगवर्थ-31

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ भी अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की आदत से मजबूर थे और उन्होंने भी लगातार 31 टेस्ट मैच तक अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया था.
उन्होंने इंग्लैंड की कप्तानी 1969 से 1973 तक की है. 31 टेस्ट मैचों के अंतराल में किन्ही दो मैचों में सेम प्लेइंग इलेवन के साथ खेलने की उनकी हिम्मत नहीं हो पाई.
मुशफिकुर रहीम-34

बांग्लादेश के कप्तान के तौर परमुशफिकुर रहीम ने भी 34 टेस्ट मैचों तक अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव किया है. साल 2011 से साल 2017 तक मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश की कप्तानी की है.
विराट कोहली-37

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तो टेस्ट टीम में बदलाव करने की आदत सी बन गई है. वह हर टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते है. विराट ने लगातार 37 टेस्ट मैचों से किन्ही दो लगातार टेस्ट मैचों में सेम प्लेइंग इलेवन नहीं उतारी है. भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट की नंबर-1 टीम है, लेकिन इसके बावजूद विराट को सेम प्लेइंग इलेवन के साथ खेलना पसंद नहीं है.
ग्रीम स्मिथ-43

इस लिस्ट में नंबर-1 पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का नाम आता है. ग्रीम स्मिथ ने लगातार 43 टेस्ट मैच तक अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया था.
वह 2003 से लेकर साल 2007 तक अपनी टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते रहे थे. उन्होंने साउथ अफ्रीका को अपनी कप्तानी में नंबर-1 टेस्ट टीम भी बनाया था.
The post इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में हुई टॉस के साथ ही विराट ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जो अब तक नहीं कर सके थे धोनी और गांगुली appeared first on SportzWiki Hindi.