Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथगेट की इंग्लैंड टीम में शामिल हुए युनाइटेड डिफेंडर ल्यूक शॉ

लंदन: मैनचेस्टर युनाइटेड फुटबॉल क्लब के डिफेंडर ल्यूक शॉ को दोस्ताना मैचों के लिए गारेथ साउथगेट की इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ल्यूक सितम्बर में इस 23 सदस्यीय टीम के साथ स्पेन और स्विट्जरलैंड के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेलेंगे।

इंग्लैंड के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछली बार मार्च, 2017 में अपने देश की राष्ट्रीय टीम के लिए मैच खेला था। यह मैच जर्मनी की टीम के खिलाफ खेला गया था। ल्यूक के अलावा, दोस्ताना मैचों के लिए इस 23 सदस्यीय इंग्लैंड टीम में लीवरपूल के जोए गोमेज, एडम लाल्लाना और जेम्स टारोस्की को भी शामिल किया गया है।

The post साउथगेट की इंग्लैंड टीम में शामिल हुए युनाइटेड डिफेंडर ल्यूक शॉ appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.