भारतीय टीम के शुरूआती दो टेस्ट मैचों में मिली हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग काफी गुस्से में नजर आ रहे है.
उन्होंने इंडिया टीवी के न्यूज़ शो क्रिकेट की बात में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर एक बयान दिया है, जिसमे उन्होंने कई रोचक बाते कही है.
शॉट चयन ने एजबेस्टन और लॉर्ड्स में दिलाई हार

वीरेंद्र सहवाग ने अपने बयान में कहा, “शुरूआती दो टेस्ट मैचों को देखते हुए यह कहना बिलकुल सही है, कि भारतीय बल्लेबाज नौसिखियां बल्लेबाजों की तरह खेले है. मुझे लगता है, कि उन्होंने दौरे के लिए खुद को अच्छी तरह तैयार किया होगा, लेकिन वह मैदान पर अपनी तैयारियों का निष्पादन नहीं कर पा रहे है.
भारतीय बल्लेबाजों के खराब शॉट चयन ने एजबेस्टन और लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम को हार दिलाई है. भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज अनुभवी होने के बावजूद, प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. यह एक शर्मनाक बात है.”
खिलाड़ियों का एक साथ टीम बस में ना ट्रैवल करना मेरे लिए चौंकाने वाला

सहवाग ने आगे कहा, “भारतीय खिलाड़ियों के अलग-अलग यात्रा करने की खबर मेरे लिए बहुत चौंकाने वाली है. मुझे उम्मीद है, कि बीसीसीआई इसके बारे में जानता है.
जब हम खेलते थे, तब हमारी टीम के सभी साथी एक साथ यात्रा करते थे. शायद, अब यह चीज बदल गई है, लेकिन हार के बाद अलग-अलग यात्रा करना टीम के लिए अच्छा नहीं है, क्योंकि टीम के सदस्यों के लिए मैच हारने के बाद एक साथ समय बिताना बहुत महत्वपूर्ण है. हार के बाद अगर टीम के खिलाड़ी एक साथ टीम की गलतियों व अगले गेम की रणनीति के बारे में चर्चा करें, तो यह ज्यादा बेहतर साबित होगा.”
बीसीसीआई द्रविड़, लक्ष्मण और गांगुली में से किसी एक को रखे सलाहकार

सहवाग ने आगे कहा, “टीम मैनेजमेंट को बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में इंग्लैंड दौरे पर राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ियों में से एक को बुलाना चाहिए, क्योंकि इन तीनों खिलाड़ियों ने वहां कई रन बनाए हैं. उनके अनुभव का भारतीय बल्लेबाजों फायदा उठा सकते है.
मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाज द्रविड़ से बहुत कुछ सीख सकते है, क्योंकि उनके खेलने की शैली द्रविड़ जैसी है. केएल राहुल और शिखर धवन मुझ जैसे किसी क्रिकेटर से मदद ले सकते है, क्योंकि उनके खेलने की शैली मेरी तरह ही है.”
यहाँ क्लिक कर देखे पूरा इंटरव्यू
— VINEET SINGH (@amit9761592734) August 16, 2018
The post न्यूज़ शो क्रिकेट की बात में विराट और बीसीसीआई पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, कहा इस दिग्गज को बनाओ बल्लेबाजी सलाहकार appeared first on SportzWiki Hindi.