Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गोल्ड विजेता सौरभ को योगी सरकार देगी बड़ी सौगात

जकार्ता : भारत ने 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को शूटिंग में पहला गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड मेडल जीतने वाले यूपी के सौरभ चौधरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। यूपी और देश का नाम रोशन करने के लिए सीएम ने उन्हें 50 लाख रुपये का इनाम और राजपत्रित नौकरी देने की घोषणा की है।

बता दें कि यूपी के मेरठ निवासी 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। सौरभ ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरान्वित किया है। उनका अंतिम-2 में मुकाबला जापान के मत्सुदा से था। जापानी निशानेबाज का दो में से पहला शॉट 8.9 पर जाकर लगा, जिससे भारतीय निशानेबाज को लाभ मिला। सौरभ ने इस मौके को जाने नहीं दिया और गोल्ड मेडल अपने नाम पर लिया।

वहीं, अभिषेक ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का पदक जीता। वे पहली बार इतने बड़े इंटरनेशनल खेल में उतरे थे। इससे पहले उन्होंने कभी निशानेबाजी विश्वकप में भी हिस्सा नहीं लिया था।

The post गोल्ड विजेता सौरभ को योगी सरकार देगी बड़ी सौगात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.