भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है.
विराट कोहली और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान चैपल को भी काफी पसंद आ रहा है और इस मुकाबले का जिक्र उन्होंने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लिए लिखे अपने काँलम में भी किया है.
स्विंग गेंदबाजी बना रही विराट-एंडरसन मुकाबले को दिलचस्प

इयान चैपल ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के हवाले से लिखा, “जिस तरह इंग्लैंड में ड्यूक गेंद से स्विंग गेंदबाजी देखने को मिल रही है. यह शानदार है. शायद अब पूरे विश्व क्रिकेट में ड्यूक गेंद का इस्तेमाल होना चाहिए यह मैच को और ज्यादा रोमांचक बना रहा है.
ड्यूक बॉल से हो रही स्विंग ने विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच चल रहे मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है. स्विंग होती गेंदों ने इस मुकाबले में मसाले का काम किया है.
बॉल का स्विंग होना विराट के लिए एक चुनौती जरुर है. कोहली को हमेशा इससे सतर्क रहना होगा और अपने स्लिप में जा रहे कैचों के बारे में भी सोचना होगा. वैसे एंडरसन और विराट का यह मुकाबला उस तरह का है जैसे 1998 में चेपक स्टेडियम पर शेन वार्न और सचिन तेंदुलकर का हुआ था.”
कोहली के कैच छुटे

इयान चैपल ने आगे लिखा, “कोहली ने मैच में जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की, और एंडरसन को भी पहली पारी में डोमिनेट किया, लेकिन यह भी सच है, कि उनके 82 और 105 रन के स्कोर पर कैच भी छुटे थे.
यह बिलकुल 1938 में ट्रेंट ब्रिज में स्टेंन मैकबे के लगाये दोहरे शतक की तरह था. जिस पर कप्तान डॉन ब्रेडमैन ने भी कहा था, कि तुम मुझे कही ऐसे दोबारा बल्लेबाजी करते हुए मत दिखना.
मुझे इंग्लैंड का कोई स्लिप फिल्डर अच्छा नहीं दिख रहा है और उसमे भी मेरे समझ से परे है, कि जो रूट स्लिप में फील्डिंग को छोड़ मिडऑफ़ में क्या कर रहे है.”
सैम कुरेन और बेन स्टोक्स को जाता है जीत का श्रेय

इयान चैपल ने आगे लिखा, “मुझे लगता है, कि सैम कुरेन और बेन स्टोक्स की वजह से इंग्लैंड इस टेस्ट मैच को अपने नाम कर पाया है. अगर कोहली के साथ भारत का कोई अन्य बल्लेबाज अच्छी साझेदारी करता, तो शायद भारत भी इस मैच को अपने नाम कर सकता था.”
The post इयान चैपल ने कहा, विराट और एंडरसन की जंग इस वजह से हो गई है और खास appeared first on SportzWiki Hindi.