भारत और इंग्लैंड की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दुनिया के चार बेहतरीन ऑलराउंडरों को देखने का मौका मिल रहा है. जी हाँ, हम बात कर रहे है हार्दिक पंड्या, बेन स्टोक्स, रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा की.
हार्दिक पंड्या, बेन स्टोक्स, रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा वर्तमान समय में दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक है और आज हम आपकों इन चारों ऑलराउंडरों के अबतक के आँकड़े दिखायेंगे और आंकड़ो के अनुसार ही बताएंगे, कि कौन सबसे बेस्ट ऑलराउंडर है.
हार्दिक पंड्या का है अबतक टेस्ट में ऐसा प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या अबतक भारतीय टीम के लिए कुल 9 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 32.71 की औसत से 458 रन बनाये है. वही इस दौरान उन्होंने 39.30 की औसत से 10 विकेट हासिल किये है.
ये कहते है जडेजा के टेस्ट आँकड़े

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा 36 टेस्ट मैच अबतक भारत के लिए खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 29.17 की औसत से 1196 रन बनाये हुए है. वही उन्होंने 23.11 की औसत से भारतीय टीम के लिए 171 विकेट भी हासिल किये हुए है.
बेन स्टोक्स के आँकड़े भी दमदार

बेन स्टोक्स अपनी टीम इंग्लैंड के लिए अबतक 43 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 34.28 की औसत से 2606 रन बनाये हुए है. वही उन्होंने 32.97 की औसत से 104 विकेट अपनी टीम के लिए हासिल किये हुए है.
अश्विन के आँकड़े हैरान करने वाले

भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन के आँकड़े तो हैरान करने वाले है. अश्विन भारतीय टीम के लिए कुल 60 मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 30.37 की औसत से 2248 रन बनाये है. वही उन्होंने 25.38 की औसत से 323 विकेट हासिल किये हुए है.
अश्विन बेहतर गेंदबाजी ऑलराउंड और बेन स्टोक्स बेहतर बल्लेबाजी ऑलराउंडर होते है साबित
हार्दिक पंड्या, बेन स्टोक्स, रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा के आँकड़े देखने के बाद बेन स्टोक्स जहां चारों में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी ऑलराउंडर साबित हो रहे है. वही रविचंद्रन अश्विन चारों में सबसे अच्छे गेंदबाजी ऑलराउंडर साबित हो रहे है.
स्टोक्स का जहां बल्लेबाजी में 34.28 का औसत है और वह 6 शतक लगा चुके है. वही अश्विन 60 मैचों में ही 323 विकेट हासिल कर चुके है. वही 26 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल कर चुके है.
The post हार्दिक, स्टोक्स, अश्विन और जडेजा में कौन है बेस्ट ऑलराउंडर, आँकड़े कर रहे सब बयां appeared first on SportzWiki Hindi.