Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट इतिहास के वो खिलाड़ी जो चयन के नहीं थे हक़दार, लेकिन फिर भी मिली टीम में जगह

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन तीन क्रिकेटरों का नाम बताएंगे, जो भारतीय टीम में चयन के हकदार नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद इन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में कई मौके मिले है.

स्टुअर्ट बिन्नी 

स्टुअर्ट बिन्नी को भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने कई मौके दिए हैं. हालाँकि, बिन्नी जब भारतीय टीम में खेल रहे थे, तो उनके पिता रोजर बिन्नी भारतीय टीम के चयनकर्ता पैनल में शामिल थे.

बिन्नी कभी भी भारतीय टीम में खेलना डिजर्व नहीं करते थे और इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है, कि बिन्नी का लिस्ट ए करियर में 88 मैचों बाद भी मात्र 23.03 का औसत है.

बिन्नी ने जब भारतीय टीम के लिए खेला तब भी उनमे कभी ऐसी क्षमता नहीं दिखी की वह भारतीय टीम का प्रतिनधित्व करने की क्षमता रखते है.

बिन्नी ने भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट मैच, 14 वनडे मैच और 3 टी-20 मैच खेले हैं. बिन्नी ने जहां टेस्ट में 21.54 की औसत से 194 रन बनाये. वही उन्होंने वनडे में 28.75 की औसत से 230 रन बनाये. वही उन्होंने टी-20 क्रिकेट करियर में 17.5 की औसत से 35 रन बनाये हुए है.

बिन्नी का जिस समय पर भारतीय टीम में चयन हुआ था. उस समय चयनकर्ताओं ने लगातार इरफान पठान, प्रवीण कुमार और विनय कुमार जैसे बिन्नी से ज्यादा प्रतिभाशाली ऑलराउंडरों को नजरंदाज किया.

रोहन गावस्कर 

रोहन गावस्कर का भी चयन टीम में किस बेस से किया गया था. इस बात से पर्द भी नहीं उठ पाया है. बता दें, कि भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के पुत्र रोहन गावस्कर ने भारतीय टीम के लिए 11 वनडे मैच खेले है.

लेकिन यह बात समझ से परे है, कि उन्हें भारत की वनडे टीम में जगह कैसे मिल गई, क्योंकि अगर रोहन गावस्कर के लिस्ट ए करियर के औसत की बात करें, तो वह 126 मैचों में मात्र 30.96 का है.

भारतीय टीम में चयन होने के लिए 30.96 का औसत एक अच्छा पैमाना नहीं है, इसलिए कहा जा सकता है, कि रोहन गावस्कर भी भारतीय टीम में चयन के हकदार नहीं थे.

वह भारतीय टीम के लिए 11 वनडे मैचों में 18.88 की बहुत खराब औसत से 151 रन ही बना पाये. रोहन गावस्कर के ऊपर चयनकर्ता 2004 के दौरान काफी मेहरबान दिखे थे.

रोहन गावस्कर को जिस समय भारतीय टीम में मौका मिला, तो उस समय घरेलू क्रिकेट में अमोल मजुमदार जैसे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके रन बना रहे थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने अमोल मजुमदार के प्रदर्शन को नजरंदाज कर रोहन गावस्कर को टीम में शामिल किया.

संजय बांगर 

संजय बांगर का चयन भी भारतीय टीम में काफी चौंकाने वाला रहा है. संजय बांगर ने भारतीय टीम के लिए कुल 12 टेस्ट व 15 वनडे मैच खेले. संजय बांगर का वनडे में 13.85 का औसत है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए वनडे में मात्र 180 रन और टेस्ट में 470 रन बनाये है.

वनडे और टेस्ट दोनों में संजय बांगर मात्र 7-7 विकेट ही ले पाये थे. संजय बांगर को भी भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने कई मौके दिए थे. हालाँकि, वह इतने मौकों के हकदार नहीं थे.

संजय बांगर का 112 लिस्ट ए मैचों के वनडे करियर में मात्र 26.66 का औसत है. वही गेंदबाजी में भी उनका कोई खास प्रदर्शन लिस्ट ए करियर में नहीं रहा है.

ऐसे में संजय बांगर को टीम में जगह देना बहुत हैरान करने वाला फैसला था. संजय बांगर का चयन जिस समय भारतीय टीम में हुआ तब भारतीय टीम के पास जेपी यादव जैसे प्रतिभाशाली ऑलराउंडरों के विकल्प थे, लेकिन भारतीय चयनकर्ताओं ने संजय बांगर को ही ज्यादा मौके दिए.

The post भारतीय क्रिकेट इतिहास के वो खिलाड़ी जो चयन के नहीं थे हक़दार, लेकिन फिर भी मिली टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.