Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एफसी पुणे सिटी में शामिल हुए जोनाथन विला, बोले पलट रहा हूँ करियर का पन्ना

पुणे : आईएसएल क्लब एफसी सी पुणे सिटी ने गुरुवार को आगामी सीजन के लिए स्पेनिश मिडफील्डर जोनाथन विला को टीम में शामिल कर लिया है। जोनाथन को स्पेन की शीर्ष फुटबाल लीग में खेलने का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सेल्टा विगो के साथ 2006 में की थी और 2006-07 में हुए यूरोपीय कप में भी भाग लिया था।

इस टीम में शमिल होने पर जोनाथन ने कहा, “मैं अपने करियर का नया पन्ना पलट रहा हूं और भारत में यह मेरा पहला सीजन है। नई संस्कृति और जीवनशैली के अनुकूल होना एक नई चुनौती का हिस्सा है और मुझे की मैं इस क्लब और प्रशंसकों पर सकारात्मक प्रभाव डालूंगा।”

सेल्टा विगो में एक दशक तक खेलने के बाद वह 2014 में इजरायल प्रीमियर लीग के क्लब बिएटार जेरूसलम एफसी में शामिल हुए।

गोवा के मुख्य कोच मिगुएल एंजेल पुर्तगाल ने कहा, “खेल के प्रति विला ईमानदार हैं और मिडफील्ड में उनका अनुभव हमारी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। मेरी योजना के अनुसार वह आगामी सीजन के लिए हमारी टीम में फिट होंगे और मैदान के बाहर भी उन्हें अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।”

The post एफसी पुणे सिटी में शामिल हुए जोनाथन विला, बोले पलट रहा हूँ करियर का पन्ना appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.