Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये चीजें साबित करती हैं इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह होंगे सबसे बड़ा एक्स फैक्टर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त अंदाज में इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की। कुछ ही समय में इन्होंने अपनी गेंदबाजी कौशल से भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार कर दिया। लेकिन इनको केवल टी-20 क्रिकेट या सीमित ओवर का गेंदबाज माना जाता था।

जसप्रीत बुमराह को माना जाता रहा सीमित ओवर के फॉर्मेट का खतरनाक गेंदबाज

जिस तरह से जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में अपनी सटिक गेंदबाजी काबिलियत दिखायी उससे तो इन्हें दूसरा लसिथ मलिंगा माना जाने लगा जो टी-20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज रहे। भले ही जसप्रीत बुमराह को टी-20 गेंदबाज माना गया, लेकिन इन्होंने वनडे फॉर्मेट में भी अपने आपको साबित किया कि वो इस फॉर्मेट के भी एक मंझे हुए गेंदबाज है।

सीमित ओवर की काबिलियत के दम पर चाहते थे टेस्ट में मौका

पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से जसप्रीत बुमराह लगातार टी-20 और वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन इनको इनको टेस्ट फॉर्मेट में मौका देने किसी ने सही नहीं समझा। बुमराह अपनी यॉर्कर गेंद और सटिक लाइन-लैंथ से मौजूदा वनडे क्रिकेट के सबसे अच्छे गेंदबाज बन गए। अब इन्हें तलाश थी तो बस टेस्ट क्रिकेट में मौके की….

इसी साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट में मिला मौका

वैसे तो वनडे और टी-20 क्रिकेट में तो बहुत ही कम समय में जसप्रीत बुमराह ने अपनी खास पहचान बना ली अब जरूरत थी तो टेस्ट क्रिकेट में अपने हुनर को दिखाने की।

आखिरकार साल 2018 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में मौका मिल गया। टेस्ट में बेस्ट साबित करने की बुमराह के सामने बड़ी चुनौती थी।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर किया अपने आपको साबित

इस तेज गेंदबाज के टेस्ट क्रिकेट में चलने या नहीं चलने का सवाल तो हर किसी में था लेकिन इनमें सबसे खास बात ये थी कि उनकी लाइन-लैंथ बहुत ही सटिक है। साथ ही जसप्रीत बुमराह के पास जबरदस्त स्विंग मौजूद है और वो इसी अपने सबसे बड़े हथियार से टेस्ट क्रिकेट में सफलता के झंड़े गाड़ सकते हैं। लिहाजा उन्हें जैसे ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका मिला उन्होंने दिखा दिया कि वो इस फॉर्मेट में भी एक्स फैक्टर हैं। उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में 14 विकेट हासिल किए।

बुमराह

भारत के लिए इंग्लैंड में हो सकते हैं सबसे बड़ा एक्स फेक्टर

इसी तरह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की टीम में चुना गया। जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड की स्विंग पिचों पर बहुत ही खतरनाक साबित हो सकते हैं। लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों में चोट के कारण उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने वापसी कर ली है और अगर भारतीय टीम को ये सीरीज जीतनी है तो बुमराह को एक्स फैक्टर बनना होगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post ये चीजें साबित करती हैं इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह होंगे सबसे बड़ा एक्स फैक्टर appeared first on SportzWiki Hindi.