लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: टीम इंडिया के कप्तान कूल विराट कोहली की वाइफ़ अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में हैं. टीम इंग्लैंड के दौरे पर है और अनुष्का भी इस दौरान अपने पति के साथ वहीं है. मंगलवार को टीम इंडिया लंदन में स्थित भारतीय हाई कमीशन डिनर पर गई. इस दौरान अनुष्का भी पूरी टीम के साथ वहां नजर आईं. अनुष्का ने ग्रीन कलर का सूट पहन रखा था.
हालांकि अनुष्का का इस खास डिनर पर जाना कुछ फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया. इसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों कमेंट्री छोड़कर बाबा बने वीरेंद्र सहवाग, टीम इंडिया को दिया आशीर्वाद
बता दें कि इस डिनर पर पूरी टीम इंडिया पहुंची. इस दौरान क्रिकेट स्टाफ से लेकर सभी क्रिकेटर यहां नजर आए. विराट के अलावा और किसी भी क्रिकेटर की पत्नी इस डिनर में शिरकत करती नहीं दिखी.
हालांकि इसी बात को लेकर फैन्स ने सवाल खड़े किए. इतना ही नहीं कुछ फैन्स ने तो यहां तक कह डाला कि अब अगले मैच में अनुष्का को प्लेइंग इलेवन में भी शामिल कर लेना.
देखें विडियो:
The post विराट के साथ अनुष्का को देख फैंस ने जताई नाराजगी, कहा- ‘अब मैच भी खिला ही डालो’ appeared first on Live Cities.