खेल डेस्क। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शनिवार को भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। टीम चयन के समय देखने वाली बात ये होगी की इंग्लैंड दौर पर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में किसे महेन्द्र सिंह धोनी के साथ दूसरे विकेटकीपर के रूप में जगह दी जाएगी।
2018 : इन बल्लेबाजों ने लगाए अभी तक टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में ये भी शामिल
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक अपने बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए थे, इसके बाद तीसरे और चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत को खेलने का मौका दिया गया। पंत पहले टेस्ट में बल्ले से तो ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके, लेकिन इस मैच में उन्होंने विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया था।
पूर्व विश्व नम्बर वन फेडरर और जोकोविक तीसरे दौर में
वैसे संभावनाएं ये भी जताई जा रही है कि एशिया कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऋषभ पंत को टीम शामिल किया जाएगा और एक दिवसीय क्रिकेट में कार्तिक के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में शामिल किया जाएगा।
एशियाई कप के लिए टीम चयन के समय भारतीय चयनकर्ताओं का फोकस कप्तान विराट कोहली के कार्यभार और बल्लेबाजी के मध्यक्रम पर भी रहेगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारत की मजबूत टीम भेजे जाने की पूरी संभावना है। इसके तहत शीर्ष खिलाडिय़ों को आराम नहीं दिया जाएगा।
Eng v Ind : पहले दिन बुमराह के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, भारत ने पहले दिन बिना विकेट खोए बनाए 19 रन
इस टीम में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा का चयन पक्का है। जबकि तीसरे स्थान पर केएल राहुल बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। टीम चयन के समय मनीष पांडे, अंबाती रायुडू, केदार जाधव और मयंक अग्रवाल के नामों पर भी जरुर चर्चा होने की संभावना है।