Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय खिलाड़ी के नाम दर्ज है विश्वकप में लगातार चार मैचों में मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। दोस्तों, जैसा कि आप जानते हो, क्रिकेट के मैदान में आए दिन कोई न कोई खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाता है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से भारत के उस खिलाड़ी के बारें में बताने जा रहे है। जिसने​ क्रिकेट के महाकुंभ यानी कि विश्वकप में लगातार चार मैचों में मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीता है। तो आइए जानते हैं भारत के उस खिलाड़ी के बारें में ..

इन भारतीय राजनेताओं की खूबसूरत पत्नियों के आगे बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी हैं फेल

युवराज सिंह भारतीय टीम के सिक्सर किंग है। भारतीय टीम के इस दिग्गज आॅलराउंडर खिलाड़ी ने कई मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है।सिक्सर किंग युवराज सिंह ने 2007 के टी20 विश्वकप में भारत को जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज सिंह ने इस टी20 विश्वकप में इंग्लैंड के विरूद्ध एक मैच में तेज गेंदबाज ब्रॉड की गेंदों पर छह छक्के लगाने में सफल हुए थे।

इस कप्तान के नाम दर्ज हैं सबसे कम उम्र में विश्वकप की ट्रॉफी उठाने का रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे नाम जानकर

युवराज सिंह ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए है। युवी ने 2011 के विश्वकप मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को दूसरा विश्वकप जीताने में अहम रोल निभाया था।

युवराज सिंह ने 2011 के विश्वकप में लगातार चार मैचों में मैन आॅफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है। युवराज सिंह आईपीएल के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की और से मैदान में उतरे। युवराज सिंह ने अपने वनडे करियर में 304 मैच खेले है। युवराज सिंह ने इस दौरान वनडे मैचों में 8701 रन बनाए है। युवराज सिंह ने इस दौरान 14 शतक व 52 अर्धशतक भी जमाए है। दुनिया के इस बेस्ट फिल्डर्स ने वनडे में 94 कैच पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की है। युवराज सिंह फिलहाल अपनी फॉर्म को लेकर टीम से बाहर चल रहे है।