भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक विजय माल्या पिछले लंबे समय से ब्रिटेन में रह रहे हैं। किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या भारत से हजारों करोड़ रूपये का बैंक से कर्ज लेकर देश से भाग निकले हैं ऐसे में उनको भारत सरकार ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। किंगफिशन से किंग का क्रिकेट से बड़ा ही अच्छा नाता रहा है।

विजय माल्या इन दिनों रहते हैं ब्रिटेन में
इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है जो तीसरे दिन के बाद अपने रोचक मोड़ पर खड़ा है। अब जब भारतीय टीम इंग्लैंड में मौजूद है तो भला विजय माल्या भारतीय टीम से कैसे दूर रह सकते हैं।

माल्या ने जतायी भारतीय टीम से मिलने की इच्छा, सरकार के रूख से किया इनकार
तो इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए भारत का ये दिग्गज उद्योगपति इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टीम से मिलने के लिए बेताब नजर आया। एक समाचार रिपोर्ट की माने तो विजय माल्या ने इंग्लैंड में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पूरी भारतीय टीम से मिलने का समय मांगा। लेकिन भारत सरकार के कड़े रूख को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

भारत सरकार ने भारतीय टीम को विजय माल्या से दूर रहने की दी सलाह
विजय माल्या भारत के बैंको से हजार करोड़ो रूपये का कर्ज लेने के बाद कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए पिछले कुछ साल से ब्रिटेन में रह रहे हैं। भारत सरकार इस मुद्दे और इनको लेकर बहुत ही गंभीर है। ऐसे में जब भारत सरकार को टीम इंडिया से मिलने की मांग करने की जानकारी लगी तो सरकार ने टीम मैनेजमेंट को इनसे दूर रहने की सलाह दे दी है।

आईपीएल में आरसीबी फ्रेंचाइजी के प्रमुख रह चुके हैं विजय माल्या
आपको बता दें कि किंग फिशर के मालिक इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के भी ओनर रह चुके हैं। और वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आरसीबी की टीम की कप्तानी करते हैं। हालांकि विजय माल्या ने आरसीबी की फ्रेंचाइजी प्रमुख के पद से तो इस्तीफा दे दिया है लेकिन वो विराट कोहली और भारतीय टीम से मिलना चाहते थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भगोड़ा विजय माल्या ने सरकार से लगाई विराट से मिलने की गुहार, भारत ने सुनाया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.