Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शमी के बाद अब इस क्रिकेटर की पत्नी ने लगाया दहेज और प्रताड़ना का आरोप

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का विवाद अभी खत्म हुआ भी नहीं था कि एक और दूसरा मामला सामने आ गया है। हाल में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी पर उसकी पत्नी ने घर से निकालने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोसादिक हुसैन सैकत पर उनकी पत्नी शरमीन समीरा उषा ने आरोप लगाया है कि हुसैन उसे घर से बाहर निकालने की धमकी देता है और दहेज लाने के लिए मारता पीटता है। बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने छह साल पूर्व अपनी चचेरी बहन शरमीन समीरा उषा से निकाह किया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही इन दोनों दहेज के लिए लड़ाई झगड़े होने लगे।

2018 : वनडे में इन गेंदबाजों ने अभी तक चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में एक भारतीय भी

बांग्लादेश के न्याजिक मजिस्ट्रेट ने इस बांग्लादेशी खिलाड़ी पर पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को स्वीकार किया और सदर उप जिला कार्यकारी अधिकारी को इस मामलें की जांच करने के आदेश दिए। शरमीन समीरा के वकील ने बांग्लादेश के खिलाड़ी मोसादिक हुसैन सैकत पर गंभीर आरोप लगाए कि मोसादिक लंबे समय से अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने दावा किया, उसने (मोसादिक) 10 लाख टका (12,003 डॉलर) के दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया और 15 अगस्त को घर से बाहर निकाल दिया।

इसी बीच बांग्लादेश के क्रिकेटर मोसाबिर ने आरोप लगाया कि उषा ने यह गलत और झूठी सूचना फैलाई की उसे पैसे नहीं मिले और उसने मामला दर्ज करा दिया। बांग्लादेश के इस 22 साल के इस क्रिकेटर को यूएई में 13 से 28 सितंबर तक होने वाले 50 ओवर के एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम में जगह मिली है। अब देखना होगा कि ये बांग्लादेशी खिलाड़ी एशिया कप में टीम के साथ खेल पाएगा या नहीं।