Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ अफेयर और शादी को लेकर एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के इंटरनेशनल करियर ने जब से अपनी रफ्तार पकड़ी है उसके बाद से तो इस युवा स्टार खिलाड़ी के अफेयर के चर्चे बड़े जोरों पर रहे हैं। बॉलीवुड जगत से कुछ हसीनाओं के साथ अफेयर की चर्चा में रहने के बाद हाल ही में हार्दिक पंड्या और बॉलीवुड की अदाकारा ईशा गुप्ता के बीच अफेयर के मुद्दे ने खासी चर्चा बटोरी।

हार्दिक पंड्या से शादी और अफेयर की बात को लेकर ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी

हार्दिक पंड्या का नाम पूरी तरह से ईशा गुप्ता के साथ जोड़ा जा रहा था और माना जा रहा था कि इनके बीच कुछ समय से अफेयर अपने चरम पर है। यहां तक कि एक मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस भारतीय स्टार खिलाड़ी की ईशा गुप्ता के साथ शादी की चर्चा ने भी अपना जबरदस्त रूप दिखाया।

अभी नहीं है शादी का कोई प्लान

लेकिन अब हार्दिक पंड्या से अफेयर और शादी की अफवाहों को ईशा गुप्ता खुद ने मीडिया के सामने आकर खारिज कर दिया। ईशा गुप्ता को कई बार भारत के इस ऑलराउंडर के साथ देखा जाता रहा है, लेकिन इस बार मीडिया ने जब उनको शादी की योजना के बारे में पूछा तो ईशा गुप्ता ने बेबाकी से कहा कि

अभी शादी का कोई प्लान नहीं है। मैं जब भी ऐसा कुछ करूंगी तो आपको इस बारे में जरूर खबर करूंगी।”

मुझे पता है सच्चाई क्या है, लोगों का काम है कहना

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बॉलीवुड की अदाकार ईशा गुप्ता ने कहा कि

“इन बातों में उतनी ही सच्चाई है जितना आपने पढ़ा है। लोग तो कहेंगे ही, उनका काम है कहना। कुछ भी लिखेंगे। लेकिन वो मेरी असलियत है जो मुझे पता है। इस बारे में मैं ना तो हां कर रही हूं और ना ही मना कर रही हूं।”

ईशा गुप्ता और हार्दिक पंड्या समझना चाहते हैं एक-दूसरे को- रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड हसीना ईशा गुप्ता और भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या दोनों ही लाइम लाइट से दूर रहना चाहते हैं। माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या और ईशा गुप्ता अभी एक-दूसरे को पूरी तरह से समझना चाहते हैं। वो चार दीवारी के बीच अपने आपको रखना चाहते हैं, जहां वो एक-दूसरे को भली भांति समझ सके। इसी कारण से वो अक्सर ही मीडिया से दूर रहने की कोशिश करते हैं। ज्यादातर फ्लैट में ही बंद रहना चाहते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ अफेयर और शादी को लेकर एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी appeared first on SportzWiki Hindi.