स्पोर्ट्स डेस्कभारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जल्दी आउट करके इंग्लैंड के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। कल पहली पारी में इंग्लैंड 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन ही बन पाई। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को चलता किया। लेकिन कल के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फिर भी इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को जल्दी आउट नहीं कर सकें। कल के मैच में जो रूट ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो उनके करियर के लिए सबसे अच्छा है। जो रूट ने कल के मैच में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर के 6000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
टेस्ट क्रिकेट करियर के 6000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 65वें और इंग्लैंड के 15वें बल्लेबाज बन गए है। कल के मैच में रूट ने अपने टेस्ट करियर की 41वीं हाफ सेंचुरी लगाई है। रूट का भारत के खिलाफ खेले हर मैच में शानदार रिकॉर्ड रहा है। रूट का टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 52 लेकिन भारत के खिलाफ औसत बढ़कर 70 से ज्यादा हो जाता है। जो रूट को रोकना भारतीय गेंदबाजों के लिए हमेशा से चुनौती रहा है। जो रूट ने अपने 70वें टेस्ट मैच में 6000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया है।
सर डॉन ब्रैडमैन ने 68 पारियों 6000 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। जो रूट तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है जिन्होंने 6 हजार रन बनाने का आंकड़ा छूआ है। इस लिस्ट में सचिन तेंडुलकर पहले स्थान पर है। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट (80) और जानी बेयरस्टो (70) के अर्धशतकों की मदद से चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी से टीम 300 रन के आकड़े के पास पहुंच सकी। जो रूट ने भारत के खिलाफ 12 टेस्ट में 12वां अर्धशतक और तीन शतक भी लगा चुके हैं।
Herald