मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नौ अगस्त को जारी आदेशानुसार चेन्नई की रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज ऑफ तमिलनाडु के साथ मिलकर अपने नए संविधान का मंगलवार को पंजीकरण कर उसे अनुमोदित किया।
प्रशासकों की समिति के चेयरमैन विनोद राय और सदस्य डायना एडुलजी ने कहा, “हम इन निर्देशों के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करते हैं और आज से बीसीसीआई के नए संविधान को चेन्नई की रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज ऑफ तमिलनाडु के साथ पेश करने की प्रक्रिया को शुरू करने से खुश हैं। हम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”
बयान के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने साथ ही कहा कि राज्य संघों को 30 दिन के अंदर माननीय न्यायालय के फैसले को लागू करना होगा।
The post बीसीसीआई ने कराया नए संविधान का पंजीकरण appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.