मुंबई क्रिकेट गलियारों में कई शानदार खिलाड़ी हुए हैं। वैसे क्रिकेटरों की बात आती है तो मुंबई के क्रिकेटर सबसे ज्यादा आगे निकलकर सामने आए तो वहीं भले ही कई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा सफल नहीं हो सके, लेकिन मुंबई के घरेलु क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने खासी कामयाबी हासिल की है। इन खिलाड़ियों मे से एक दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी अभिषेक नायर को नहीं भुलाया जा सकता है।

मुंबई के लिए जबरदस्त रहा है अभिषेक नायर का घरेलु करियर
मुंबई के अनुभवी खिलाड़ियों मे शामिल रहे अभिषेक नायर ने मुंबई की टीम के लिए 99 प्रथम श्रेणी मैच खेले। अभिषेक नायर ने इस दौरान खासा प्रभावित किया और ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी में भी शानदार काम किया है। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 5627 रन बनाने के अलावा 164 विकेट भी अपने नाम किए।

इस सीजन के लिए किया शिविर से बाहर, निराशा में नायर जुड़े पुडुचेरी की टीम में
लेकिन पिछले दो सीजन ने अभिषेक नायर को मुंबई की टीम में निरंतर मौका नहीं दिया जा रहा है और आखिरी बार तो उनको केवल पांच मैचों में ही मौका मिला। इस सीजन में तो इस खिलाड़ी के साथ मुंबई की टीम ने पूरी तरह से नाता जोड़ दिया है और घरेलु टूर्नामेंट के लिए लगने वाले शिविर में अभिषेक नायर को नहीं चुना गया ऐसे में निराश मन के साथ इस खिलाड़ी ने पुडुचेरी की टीम का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया है।

मुंबई के अनुभवी खिलाड़ी रहे नायर ने निराश मन से छोड़ी मुंबई टीम
अभिषेक नायर ने 93 लिस्ट ए मैचों के साथ ही 95 टी-20 मैच भी खेले और इसके साथ ही उन्होंने 3 वनडे मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया हालांकि इस दौरान उन्हें 7 गेंदों का सामना करने का मौका मिला जिसमें वो अपने नाम 1 भी नहीं कर सके। लेकिन जैसा प्रदर्शन उनका रहा है उसे देखते हुए उन्हें मुंबई की टीम से बाहर करना बहुत ही निराश कर गया और उन्होंने दूसरी टीम का दामन थामा।

नायर के साथ इस सलूक से रोहित शर्मा हुए भावुक
अभिषेक नायर के साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेले मुंबई के ही रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी की तारीफ की। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और अभिषेक नायर 2006 से मुंबई के लिए घरेलु क्रिकेट खेले और कई मैच एक साथ खेले। अभिषेक नायर के इस तरह से जाने से रोहित शर्मा भी भावुक हो गए और उन्होंने अपने शब्द बयां किए।

रोहित ने अभिषेक नायर को बताया सबसे नि: स्वार्थी खिलाड़ी
रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए अभिषेक नायर की फोटो डालने के साथ लिखा कि मुंबई के दिग्गज खिलाड़ियों मे से एक पर मुंबई क्रिकेट बोली लगा रहा है। मैं इस शख्स को लंबे समय से जानता हूं।मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि मैं जिन लोगों से मिला उसमें ये सबसे नि: स्वार्थी हैं। उनके खेल के लिए खिलाड़ियों को सम्मान देना बनता है। दोस्त तुम्हें आगे के रोमांचक सफर के लिए शुभकामनाएं।
One of Mumbais stalwarts is biding adieu to Mumbai cricket. I have known this guy for a long time and I can honestly say he’s the most selfless man I have met. Giving back to the game/players is his forte. Good luck with all the exciting things ahead buddy @abhisheknayar1 pic.twitter.com/v39LdjlSsH
— Rohit Sharma (@ImRo45) August 20, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत के सबसे नि:स्वार्थी क्रिकेटर के लिए रोहित शर्मा ने किया आँखे नम कर देने वाला ट्वीट appeared first on SportzWiki Hindi.