स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से पिछड़ गया है। इस सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएंगा। पहले मैच में भारतीय कप्तान ने शानदार पारी खेलकर सब लोगों का दिल जीत लिया था। विराट ने इस सीरीज के पहले मैच की दोनों पारियों में शानदार रन बनाकर आईसीसी की टेस्ट रैंकिग में 934 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए है। लेकिन पहले मैच में विराट भारतीय टीम 31 से रनों मिली हार को नहीं बचा पाए थे। कोहली पहले टेस्ट के दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे बल्लेबाजों ने विराट का साथ नहीं दिया।
दूसरे टेस्ट मैच से कई पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को दूसरे मैच में जीतने के लिए भारतीय बल्लेबाजों का सलाह दे रहे हैं। इसके साथ भारती टीम के कप्तान ने भी अपने बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने की सलाह दी है। दूसरे मैच से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि बल्लेबाजों को संयम के साथ खेलते हुए पहले 20 से 30 गेंदें खेलने को कहा है। ऐसा करने से बल्लेबाज को थोड़ी खेलने की क्षमता बढ़ती है और मैदान के बारे में पता चलता है।
इसके साथ कोहली ने कहा दूसरे मैच में टीम का लक्ष्य सिर्फ जीतना ही होग। किसी बल्लेबाज को आक्रमक होने से पहले उस संयम रखना जरूरी होता है। हमारे सभी बल्लेबाज टेस्ट मैचों के सबसे शानदार खिलाड़ी है। लेकिन पिछले मैच में उनका प्रदर्शन खराब रहा लेकिन दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करके पहले मैच की हार को भूला जा सकता है। कोहली ने कहा की अगर में पिछले मैच में रन नहीं बनाता और हम मैच जीत जाते तो मुझे बहुत ज्यादा खुशी होती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ मैनें जो प्रयास किया वह असफल रहा। कल बारिश के कारण मैच नहीं खेला गया, लेकिन आज बारिश रूक गई है और आज मैच खेला जा सकता है।
Herald