ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान डीन जोंस का कहना है कि लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद भी भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकती है. उन्होंने कहा कि
“एक मैच हारने से कोई टीम बुरी नहीं बन जाती. मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम वापसी करेगी. उनका एक दिन खराब रहा क्योकि गेंद बहुत स्विंग ले रही थी. वापसी करना अहम है और खेल यही होता है. एक खराब टेस्ट से कोई टीम खराब नहीं हो जाती, बिल्कुल नहीं.”

जोन्स के मुताबिक भारतीय बल्लेबाजों के पास वापसी करने की क्षमता है। दूसरे मैच के दौरान हालात भी कुछ ऐसे बन गए थे जहां बल्लेबाजी करना काफी कठिन था। जोन्स ने स्टार स्पोर्ट्स के नए शो ‘नॉक-नॉक’ के लांच पर कहा,
“भारतीय कप्तान विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं, वह और उनकी टीम तीसरे मैच में वापसी करने के लिए बेताब होगी.”
उन्होंने आगे कहा कि
“इसमें कोई शक नहीं कि पहले दो मैचों में मिली हार से टीम के खिलाड़ियों का मनोबल गिरा होगा, लेकिन टीम यहां से और बेहतर तरीके से वापसी कर सकती है,मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और ऐसे हालात में कई बार खिलाड़ी कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जिसकी उम्मीद भी नहीं होती.”
रवि शास्त्री को भी दी नसीहत

एक कोच के लिये खोया आत्मविश्वास वापिस लाना कठिन होता है. रवि के जिम्मे बड़ा काम है और विराट को भी काफी मेहनत करनी होगी. कोहली को दूसरे टेस्ट में कमर में खिंचाव से जूझना पड़ा था. मुझे लगता है कि विराट कोहली इस तरह का खिलाड़ी है कि एक पैर पर खेलना पड़ा तो भी खेलेगा.’
आपको बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 18 अगस्त से नॉटिंघम में खेला जाएगा और भारतीय टीम इस मुकाबले के जरिए सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी। हालांकि इस बीच भारतीय टीम इस बात की भी उम्मीद करेगी कि टीम के कप्तान विराट कोहली अगले मैच के लिए उपलब्ध रहे।
The post किसने कहा एक पैर पर खेलकर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जीता सकते हैं कप्तान विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.