स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच आज से होने वाले चौथे टेस्ट मैचकी तैयारी जोरो पर शुरू हो गयी है। बताया जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच खेली खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा मैच होगा जों साउथम्प्टन में खेला जाएगा। साथ ही मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी मह्त्वपूर्ण है। भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट मैच 203 रन के बड़े अंतर जीता है। अब भारत ने इस सीरिज में 2-1 से पीछे है साथ ही भारत की नाटिघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेलें तीसरे टेस्ट में पिछले 59 वर्षों में यह दूसरी हासिल की थी। इस समय दोनों टीमें अपने खिलाडियों के साथ अभ्यास में जुटी हुई है।
खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कोहली ने हाल में एक बयान में कहा है कि आर अश्विन कूल्हे की चोट से उबर गये हैं और इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में खेलने के लिये फिट हैं। साथ ही माना जा रहा है कि उन्होंने साथ में यह भी संकेत दिया है की टीम में चौथे टेस्ट को लकार कोई बदलाव नही होगा। साथ ही माना जा रहा था कि अभी तक कोहली ने भारतीय टीम के लिए 38 टेस्ट मेचो में कप्तानी की है उसमें से उन्होंने ने पिछले 38 टेस्ट में वह प्रत्येक मैच में टीम में बदलाव करते रहे हैं। लेकिन अब संकेत मिल रहें है की अबकी बार वह टीम में कोई बदलाव नही करेगें।
साथ ही पहले माना जा रहा था कि पहले अश्विन कूल्हे की चोट वजह से टीम से बाहार हो सकते है लेकिन हाल ही में कोहली ने बयान में कहा है कि आर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में खेलने के लिये फिट हैं। साथ ही अगर इस सीरिज में भारत को वापसी करनी है तो इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।
Herald