Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन-धोनी नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है शाहिद कपूर का पसंदीदा क्रिकेटर

बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शाहिद कपूर अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं. शाहिद को क्रिकेट काफी पसंद है. एक प्रशंसक द्वारा उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछने पर उन्होंने अपने सबसे पसंदीदा क्रिकेटर के बारे राज उजागर किया है. शाहिद की अगली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू आने वाली है. जिसको लेकर वह व्यस्त हैं.

ये है पसंदीदा क्रिकेटर 

शाहिद कपूर का पसंदीदा क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के कप्तान और दुनिया के जबरदस्त बल्लेबाज विराट कोहली हैं.  ट्वीटर पर जब एक यूजर ने शाहिद से पूछा कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है. इस पर शाहिद ने जवाब देते हुए लिखा ”विराट”

विराट कोहली अभी हाल ही में वनडे के बाद टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग में भी नंबर वन बने हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली ने पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 51 रन बनाए थे. जिसके बाद कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए 934 अंक हासिल कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे.

टेस्ट के अलावा वनडे क्रिकेट रैंकिंग में भी विराट कोहली 911 अंकों की रेटिंग के साथ टॉप पर मौजूद हैं. कोहली लगातार एक नया रिकॉर्ड अपने साथ जोड़ते जा रहे हैं. वह जल्द ही वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे करने वाले हैं. वह वनडे में अभी तक 35 शतक लगा चुके हैं. जबकि टेस्ट में 22 शतक अपने नाम कर चुके हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे. हालांकि ये इतना आसान नहीं होगा. मगर जिस तरह से कोहली निरंतरता के साथ बल्लेबाजी करते हैं और जो जुनून उनकी बल्लेबाजी में नजर आता है. उसे देख कर कुछ भी संभव हो सकता है.

The post सचिन-धोनी नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है शाहिद कपूर का पसंदीदा क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.