भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में है। जल्द सानिया और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक इन दिनों अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सबके बीच कुछ ऐसा हो गया इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए टेनिस स्टार ने खुलकर जिंदगी के कई पहलू पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी का उनका फैसला निजी था और यह भारत-पाकिस्तान संबंध के लिए नहीं था। सानिया ने कहा, 'मेरी शादी का उद्देश्य भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने का नहीं था। बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि हम दो देश को एकजुट करने के लिए शादी के बंधन में बंधे, लेकिन यह सच नहीं है। यह कोई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय घटना नहीं थी। हम दोनों ने एक-दूसरे के साथ आजीवन रहने का फैसला किया और शादी कर ली।'
सानिया ने आगे कहा कि उन्हें पाकिस्तान में भी भरपूर प्यार मिलता है। उन्होंने कहा, 'मैं साल में एक बार पाकिस्तान जरूर जाती हूं और ससुराल के अपने रिश्तेदारों से मिलती हूं। वहां मुझे सब भाभी बोलते हैं और मुझे काफी प्यार मिलता है।'
मां बनने के सवाल पर सानिया ने कहा, 'मैं और शोएब इन दिनों बहुत खुश हैं और बच्चे के आने का इंतजार कर रहे है। मेरा बच्चा क्रिकेटर या टेनिस स्टार या कुछ और भी बनना चाहे तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। जहां तक मेरा सवाल है तो मैं चाहूंगी कि वह डॉक्टर बने, लेकिन यह फैसला उसे करना है।'
आपको बता दें, सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। शादी के बाद दोनों काफी विवादों में रहे थे। हालांकि, इन विवादों का असर इस जोड़ी पर नहीं हुआ और 8 साल के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैं।
Herald