Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: खुद की गलती से आउट हुए चेतेश्वर पुजारा तो विराट और शास्त्री ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ट्रेंट ब्रिज में खेल रही है। इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इसके बाद भारतीय टीम ने एक के बाद एक तीन विकेट गंवा दिए। चेतेश्वर पुजारा ने भारी गलती कर दी।

पुजारा से किसी को नहीं थी उम्मीद

दुनिया में आज कम ही ऐसे बल्लेबाज है जो सिर्फ टेस्ट मैच खेलते हैं। भारत के लिए टेस्ट मैच में तीसरे क्रम पर खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा उन बल्लेबाजों में एक हैं। वह लगातार शॉट खेलने के बजाय पिच पर खड़े होकर गेंदबाजों की थकाने में विश्वास रखते हैं।

ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में उनका अलग ही रूप देखने को मिला। लंच से टिक पहले क्रिस वोक्स की एक बाउंसर को पुल करने के चक्कर में पुजारा ने फाइन लेग पर आदिल रशीद के हाथ में मार बैठे। उन्होंने 14 रनों की पारी खेली।

देखने लायक था कोच का रिएक्शन

पुजारा के आउट होने के बाद कोच रवि शास्त्री का चेहरा देखने लायक था। जैसे ही पुजारा आउट हुए कैमरा सीधा कोच शास्त्री की तरफ गया और वह मुंह पूरी तरह लटका हुआ था। इसके साथ ही लंच के लिए वापस लौटे समय कप्तान विराट कोहली का चेहरा भी पूरी तरह उतर गया था

कोहली और रहाणे पर पूरी जिम्मदारी

पुजारा के आउट होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पर होगी। लंच तक भारतीय टीम का स्कोर 82 रन पर 3 विकेट था। टीम के ऊपरी क्रम के तीनों बल्लेबाज शिखर धवन, केएल राहुल और पुजारा पवेलियन लौट चुके थे।

तीनों ही बल्लेबाजों को क्रिस वोक्स ने ही अपना शिकर बनाया था। इसके अलावा किसी अन्य गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली।

देखें वीडियो:

 

The post वीडियो: खुद की गलती से आउट हुए चेतेश्वर पुजारा तो विराट और शास्त्री ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.