बांग्लादेश की टीम ने अभी हाल में ही वेस्टइंडीज का दौरा पूरा किया है. बांग्लादेश की टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के हाथों 2-0 से टेस्ट सीरीज में हार मिली थी. वही तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी बांग्लादेश ने 2-1 से जीता और तीन मैचों की टी-20 सीरीज को भी बांग्लादेश की टीम ने 2-1 से जीता था.
बता दें, कि इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमे शाकिब अल हसन बांग्लादेश के एक समर्थक के साथ उलझते हुए नजर आ रहे है.
यहाँ देखे वीडियो
সাকিব এক সমর্থক কে অশ্লীল অঙ্গভঙ্গি করে মারমুখী হয়ে তেড়ে অাসে। কি কারণে এমনটি ঘটেছে তা স্পষ্ট নয়। তবে একজন সিনিয়র প্লেয়ারের এমন অাচরণে বিব্রত ক্রিকেট প্রেমিরা।
Gepostet von Tarek Mahamud am Dienstag, 7. August 2018
शाकिब ने अपने फेसबुक पेज पर दी सफाई
इस वायरल वीडियो में सफाई देते हुए शाकिब ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “प्रिय प्रशंसकों, यह मेरे नोटिस में आया है, कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद हमारे होटल लॉबी में एक वीडियो क्लिप अपलोड किया गया है और एक प्रशंसक इसमें मुझसे बहस कर रहा है. यह क्लिप पूरे घटना क्रम को व्यक्त नहीं करता है.
मैं, अपने साथियों की तरह, बैक-टू-बैक मैचों के बाद थक गया था और बस हमारे कमरे में जाना चाहता था. हम अपने स्वयं के उपकरण और बैग ले जा रहे थे और मेरे हाथ पूरे भरे हुए थे, इसलिए मैं उस समय ऑटोग्राफ देने की स्थिति में नहीं था.
मैं, आमतौर पर अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देता रहता हूं, लेकिन प्रशंसकों को यह भी समझने की जरूरत है, कि हम भी इंसान हैं, इसलिए हम भी व्यस्त होने पर थक जाते है.
हम एक टीम के रूप में आपके समर्थन को समझते हैं और उसकी सराहना करते हैं. हालांकि, इस तरह के समय में, कभी-कभी ऑटोग्राफ देना बहुत मुश्किल होता है.”
साथ ही शाकिब ने लिखा, “मेरा विनम्र अनुरोध यह है, कि आप इसे व्यक्तिगत रूप से ना ले. कृपया यह समझने की कोशिश करे और हमारे बारे में सही राय बनाये रखे.
मैं अपने प्रशंसकों से प्यार करता हूं और मैं उनके लिए ही क्रिकेट खेलता हूं., लेकिन साथ ही मैं आपसे भी सम्मान, प्रेम और सबसे महत्वपूर्ण रूप से अपने को समझने की उम्मीद करता हूं.
मैं कुछ लोगों को जानता हूं. जो मेरा अनुसरण नहीं करते है और मुझे बदनाम करने की कोशिश करते है. उनकी इस छोटी मानसिकता को बदलने की जरूरत है. मैचों में होने वाली मुश्किल को आप समझे, एक इंसान को दूसरे इंसान द्वारा समझने के लिए धन्यवाद.”

The post वीडियो : शाकिब अल हसन भूले अपनी मर्यादा प्रसंशको से की हाथापाई और अब सफाई देते हुए बताई वजह appeared first on SportzWiki Hindi.