Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच गेंदबाजों के साथ दूसरे टेस्ट मैच में उतरना टीम के हित में : भरत अरूण

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरूवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच ये दूसरा टेस्ट मैच में क्रिकेट के मक्का मैदान कहे जाने वाले मैदान यानी कि लंदन के लॉर्डस मैदान में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले 1 अगस्त को एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

लॉर्डस के मैदान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि लॉर्डस का मैदान गेंदबाजों के लिए शानदार है। ऐजबस्टन की तुलना में इस मैदान में गेंदबाजों को अधिक सफलता हा​थ लगेगी। यहां अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरना, भारत के लिए कुछ कष्टदायी हो सकता है। गेंदबाजी कोच ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच में भारत को पांच गेंदबाज के साथ खेलना अधिक समझदारी भरा है। भारत की स्पिन जोड़ी ने पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था।

पहले टेस्ट मैच में भारत का टॉप आॅर्डर बल्लेबाजी क्रम बिल्कुल भी नहीं चल पाया। लोकेश राहुल, मुरली विजय और शिखर धवन टीम को अच्छी शुरूआत नहीं दे सके। पहले टेस्ट मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का जमकर सामना किया। विराट कोहली ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 149 रन और दूसरी पारी में 51 रनों की पारी खेली। लेकिन विराट टीम की हार नहीं टाल सके।

ये हैं बाएं हाथ के वो तूफानी बल्लेबाज जिन्होंने टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन

पहले टेस्ट मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज आर.अश्विन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। रविचन्द्रन अश्विन ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम करन को पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।