Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हिमाचल सरकार का बड़ा तोहफा, पदक विजेताओं की इनामी राशि बढ़ाई

शिमला
हिमाचल प्रदेश ने ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाडिय़ों के लिए इनामी राशि में बढ़ोतरी की है। राज्य के खेल मंत्री गोविंद सिंह ने आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि राज्य के खिलाडिय़ों को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर एक करोड़ के बजाय दो करोड़ रूपए मिलेंगे।           

उन्होंने कहा कि इसी तरह से ओलंपिक में रजत और कांस्य पदक विजेता को क्रमश: एक करोड़ और 50 लाख रूपये मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं के लिए इनामी राशि बढ़ाकर क्रमश: 20 लाख, दस लाख और छह लाख कर दी गई है।