Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड में तो विराट कोहली ने की गलती लेकिन अगर एशिया कप में नहीं दी इस खिलाड़ी को जगह तो ख़िताब गंवाना तय

इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद भारतीय टीम को एशिया कप खेलना है. जोकि 15 सितंबर से शुरु हो रहा है. इस बार एशिया कप का आयोजन युएई में किया जा रहा है. पिछला एशिया कप का ख़िताब भारत ने अपने नाम किया था. वहीं होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी इस पर कयास लगाए जा रहे हैं.

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि फिटनेस टेस्ट पास ना कर पाने की वजह से इंग्लैंड दौरे से बाहर होने वाले अम्बाती रायडू क्या इस एशिया कप में जगह बना पाएंगे?

यो यो टेस्ट करना होगा पास

अम्बाती रायडू इसी वर्ष आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी करते नजर आए थे. जिसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए रायडू का चयन किया गया था.

मगर यो यो फिटनेस टेस्ट पास ना कर पाने की वजह से रायडू दौरे पर नही जा सके थे. ऐसे में अगर रायडू का चयन एशिया कप के लिए होता है, तो उन्हें एक बार फिर फिटनेस टेस्ट पास करना होगा.

नंबर चार के लिए सबसे अच्छा विकल्प 

भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार पिछले कुछ समय से एक बड़ी समस्या बनी हुई है. ऐसे में अम्बाती रायडू नंबर चार पर फिट होते हुए नजर आ रहे हैं. रैना और मनीष पांडे जैसे बल्लेबाज नंबर चार पर रन बनाने में असफल साबित हुए हैं.

वहीं रायडू के पास अनुभव है और वह फॉर्म में भी हैं. विदेशी पिचों पर भी रायडू का प्रदर्शन अच्छा रहा है. चयनकर्ता रायडू को एक बार फिर टीम में मौका दे सकते हैं.

रायडू ने अभी तक 34 वनडे मैच भारतीय टीम के लिए खेले हैं. जिसमें 50.23 की शानदार औसत से 1055 रन बनाए हैं. जिसमें दो शतक और 6 अर्द्धशतक शामिल हैं. 2013 में ज़िम्बाम्वे के खिलाफ डेब्यू किया था. जबकि आखिरी वनडे भी 2016 को ज़िम्बाम्वे के खिलाफ ही खेला था.

The post इंग्लैंड में तो विराट कोहली ने की गलती लेकिन अगर एशिया कप में नहीं दी इस खिलाड़ी को जगह तो ख़िताब गंवाना तय appeared first on SportzWiki Hindi.