शनिवार की रात को ही यह खबर आई है, कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.
बता दें, कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को तो साल 2015 में ही अलविदा कह दिया था, लेकीन वह अभी भी दुनियाभर की टी-20 लीग और घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन अब उन्होंने दुनियाभर की टी-20 लीग और घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है.
अब केपीएल में कमेंट्री से करने जा रहे अपनी दूसरी पारी की शुरूआत

बता दें, कि मिचेल जॉनसन अब अपनी दूसरी पारी की शुरूआत भारत से ही करने वाले है. दरअसल, इन दिनों देश में चल रही कर्नाटक प्रीमियर लीग में मिचेल जॉनसन कमेंट्री करते हुए नजर आयेंगे.
केपीएल में मिचेल जॉनसन के कमेंट्री करने की जानकारी खुद प्रसारणकर्ता कंपनी स्टार स्पोर्ट्स ने अपने एक ट्वीट से दी है. स्टार स्पोर्ट्स ने मिचेल जॉनसन की केपीएल में कमेंट्री करने का एक बहुत ही धमाकेदार वीडियो ट्विटर पर भी पोस्ट किया है.
यहाँ क्लिक कर देखे वीडियो

मिचेल जॉनसन के केपीएल में कमेंट्री करने की जानकारी स्टार स्पोर्ट्स ने पहले अपने एक ट्वीट से दी उन्होंने पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “वह तेज है, एकूरेट है, बल्लेबाजों के लिए एक बुरे सपने की तरह है. बता सकते हो कौन है जो हमारे साथ केपीएल में कमेंट्री करने आ रहा है.”
इस वीडियो के कुछ देर बाद खुद स्टार स्पोर्ट्स ने इस बात से पर्दा उठाया था, कि वह और कोई नहीं बल्कि मिचेल जॉनसन है. उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, “सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मिचेल जॉनसन अपनी दूसरी पारी की शुरूआत केपीएल में कमेंट्री से कर रहे है.”
He’s fast
He’s accurate
He’s been a nightmare for even the best batsmen!Guess who’s set to don the commentator’s
in #NammaKPL! Watch this space… pic.twitter.com/qEvGW9olFr
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 19, 2018
After announcing his retirement from all forms of cricket, @MitchJohnson398 will begin his second innings as a commentator in #NammaKPL! Tweet your queries using #AskTheExperts and he could answer you during the match!
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 19, 2018
बता दें, कि मिचेल जॉनसन ने 73 टेस्ट मैचों में 313 विकेट, 153 वनडे मैचों में 239 विकेट व 30 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में 38 विकेट हासिल किये हुए है.
The post सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब भारत में ये नये काम पर लगे मिचेल जॉनसन appeared first on SportzWiki Hindi.



in