Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोपिल को हराकर मरे सिटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

वाशिंगटन
 चोट से वापसी कर रहे पूर्व विश्व नंबर एक टेनिस खिलाडी एंडी मरे रोमानिया के मारियस कोपिल को हराकर सिटी ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गये है। विश्व रैंकिंग में फिलहाल 832वें स्थान पर काबिज मरे ने इस एटीपी एवं डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में 93वें रैंकिंग वाले खिलाड़ी को 6-7, 6-3, 7-6 से शिकस्त दी।

तीन ग्रैंड स्लैम खिताब के विजेता मरे बारिश से प्रभावित इस मैच के पहले सेट में 5-0 से आगे थे लेकिन उन्होंने लगातार सात प्वाइंट गवां दिये औरे कोपिल ने यह सेट 7-6 से अपने नाम कर लिया। मरे ने दूसरे सेट में आसानी से 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में हालांकि उन्हें कड़ी टक्कर मिली लेकिन अनुभव का फायदा उठा कर उन्होंने कोपिल को मात दी।

दांए कूल्हे के आपरेशन के 11 महीने बाद जून में कोर्ट पर वापसी करने वाले मरे सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए में ऑस्ट्रेलिया के 19 साल के एलेक्स डि मिनौर के खिलाफ खेलेंगे।