Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा ये होगा उनका जीवनसाथी

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में चल रहें एशियाई खेलों में भारत किसी देश से कम नही है और यह कर बताया है भारत के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर। इस ससम पहलवान विनेश फोगाट 18वें एशियाई खेलों में भारत को कुश्ती में स्वर्ण पदक दिलाने के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन विनेश फोगाट स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही इन दिनों अपनी रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। खबरें आ रही है कि स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने अपने अफेयर की सभी चर्चाओं पर ब्रेक लगाते हुए अपने जीवन साथी का नाम सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। विनेश के जीवन साथी एथलीट नीरज चोपड़ा नहीं बल्कि सोमवीर राठी होंगे ।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि हाल ही में उनका नाम किसी और के साथ जोड़ा जा रहा था इस बात का खंडन करते हुए विनेश ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर जारी करते हुए लिखा कि इस पोस्ट में विनेश राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सोमवीर के साथ है साथ ही उन्होंने लिखा है कि यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला है। सोनीपत के खरखौदा निवासी भारतीय पहलवान सोमवीर राजस्थान में रेलवे के टीटीई की नौकरी कर रहे हैं। विनेश फोगाट भी रेलवे में नौकरी करती हैं। स्वर्ण पदक जीतकर भारत लौटने से पहले ही सोशल मीडिया पर विनेश ने अपने जीवनसाथी के बारे में सभी को बता दिया है।

बताया जा रहा है कि जब से उन्होंने स्वर्ण जीता है तब से उनके और नीरज चोपड़ा के बीच नजदीकियां बढऩे की खबरें सामने आने लगी थी। इस बात को विराम देते हुए उन्होंने यह पोस्ट शेयर की है । विनेश फोगाट जापान की यूकी इरी को 6-2 से शिकस्त देकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी है ।



Herald