Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: इधर इंडिया के गिरते जा रहे थे विकेट, उधर ड्रेसिंग रूम में हार्दिक पंड्या कर रहे थे डांस

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन के मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 84 रनों की जरुरत है और भारतीय टीम के 5 विकेट शेष है. भारत के लिए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दिनेश कार्तिक 18 रन और कप्तान कोहली 43 रन पर बल्लेबाजी कर रहे है.

भारत ने मात्र 78 रन पर गवाएं अपने 5 विकेट 

भारतीय टीम ने अपने शुरूआती पांच विकेट मात्र 78 रन पर ही गंवा दिए थे. भारत के टॉप-3 बल्लेबाज एकबार फिर मैच में अच्छा नहीं कर पाये है. वही अजिंक्य रहाणे और अश्विन का बल्ला भी खामोश हो रहा है.

मुरली विजय जहां मात्र 6 रन बनाकर आउट हुए है. वही शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन और केएल राहुल 13-13 रन के स्कोर पर आउट हो गये थे. अजिंक्य रहाणे भी मात्र 2 रन पर ही आउट ही गये.

इधर विकेट गिर रहे उधर पंड्या कर रहे डांस 

एक तरफ मैच के तीसरे दिन के खेल के तीसरे सेशन में भारतीय टीम अपने विकेट गंवाते जा रही थी. वही दूसरी तरह भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हेडफोन से गाने सुनकर डांस करते हुए नजर आ रहे थे. उनके हेडफोन में गाने सुन डांस करने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है.

ड्रेसिंग रूम के लोगो को भी हो रही थी हैरानी

आप हमारे द्वारा दिखाये गये इस ट्वीट से समझ सकते है, कि कैसे विकेट गिरने के बावजूद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या खुश दिखाई दे रहे थे और ड्रेसिंग रूम में गाने सुनकर डांस कर रहे थे. वैसे हार्दिक पंड्या के इस रवैये से ड्रेसिंग रूम में भी लोग काफी हैरान थे. ड्रेसिंग रूम में बैठे सभी लोग उन्हें काफी हैरानी से देख रहे थे.

The post वीडियो: इधर इंडिया के गिरते जा रहे थे विकेट, उधर ड्रेसिंग रूम में हार्दिक पंड्या कर रहे थे डांस appeared first on SportzWiki Hindi.