भारतीय खिलाड़ियों की सैलरी जानकर हर किसी को हैरानी होती है। भारतीय क्रिकेटरों पर किस तरह से बीसीसीआई जमकर पैसों की बारिश करता है। भारतीय खिलाड़ियों को तो बीसीसीआई ने भारी भरकम सैलेरी से मालामाल बना दिया है लेकिन क्या आपको नहीं लगता कि खिलाड़ियों की तरह ही उनको चुनने वाले चयनकर्ताओं के वेतन में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए।

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की वेतन बढ़ोतरी के लिए सीओए से मिली हरी झंडी
भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं की सैलरी को बढ़ाने के बारे में वैसे बीसीसीआई तो काफी समय से सोच रहा है लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गठित कमेटी सीओए ने लंबे समय से इसमें अपनी रोक लगा रखी थी। लेकिन आखिरकार अब सीओए ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के वेतन में वृद्धि करने करने के लिए सीओए ने अपनी मुहर लगा दी है।

भारतीय मुख्य टीम के चयनकर्ताओं के वेतन में 20 लाख रूपये सालाना का इजाफा
ऐसे में अब भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के वेतन में 20 लाख रूपये सालाना की वृद्धि हुई है। अब भारत के चयनकर्ताओं को 60 लाख रूपये सालाना से बढ़ाकर 80 लाख रूपये सालाना कर दिए हैं। तो वहीं मुख्य चयनकर्ता को 90 लाख रूपये सालाना दिए जाएंगे।

एमएसके प्रसाद, देबांग गांधी और शरनदीप सिंह के सेलेक्टर्स पैनल में
साल 2015 से सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गठित सीओए ने बीसीसीआई की चयनकर्ताओं की सैलेरी बढ़ाने की मांग को मान लिया है। अब ऐसे में भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस के प्रसाद के साथ ही शरणदीप सिंह और देबांग गाधी के वेतन में बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि हाल ही में गगन खोड़ा और जतिन परांजपे को टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने के कारण लोढ़ा कमेटी के नियमों के अनुसार निकाल दिया था।

महिला और जूनियर टीम के चयनकर्ताओं की सैलरी भी बढ़ी
अब भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएस के प्रसाद के साथ ही इस पैनल के सदस्य देबांग गांधी और शरणदीप सिंह के वेतन में बढ़ोकतरी होगी। साथ ही जूनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं और महिला क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं के भी वेतन में बढ़ोतरी होगी। जूनियर टीम के सेलेक्टर्स में मुख्य चयनकर्ता को 65 लाख तो वहीं सदस्यों को 60 लाख प्रति वर्ष दी जाएगी तो वहीं महिला टीम के मुख्य चयनकर्ता को 30 लाख और सदस्यों को 25 लाख रूपये सालाना दिए जाएंगे।
अमिताभ चौधरी ने कोच राहुल द्रविड़ के वेतन को बढ़ाने की समीक्षा करने को कहा
वहीं अब बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने बीसीसीआई के जनरल मैनेजर सबा करीम को भारतीय टीम के सपोर्टिंग स्टाफ और भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ के 2014-15 के वेतन वृद्धि की समीक्षा करने को कहा। इस समीक्षा के बाद अमिताभ चौधरी ने इनके वेतन में 70 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव रखा है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं की सैलरी में भारी इजाफा, राशि जानकर चौंक जाएंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.