Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड में अपने टेस्ट डेब्यू को याद कर भावुक हो जाते हैं स्टुअर्ट बिन्नी, कहा कुछ ऐसा

टी20 और वनडे सीरीज के बाद आज यानी बुधवार से भारत के इंग्लिश समर का असली आगाज बर्मिंगम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में होगा. दरअसल, 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है. मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. टॉस 3 बजे किया जाएगा.

अब तक सीमित ओवरों के दो फॉर्मेट में पलड़ा बराबरी का रहा है. जहां तीन टी-20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने कब्जे में किया, वहीं तीन वनडे इंटरनैशनल की सीरीज में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए 2-1 से जीतकर हिसाब बराबर कर दिया, लेकिन बल्ले और गेंद की असली जंग लंबे फॉर्मेट में ही देखने को मिलेगी, जहां घरेलू हालात में मेजबानों का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है.

आपको बता दें, टीम इंडिया ने इंग्लैंड में महज 3 टेस्ट सीरीज जीती हैं. आखिरी बार उसे साल 2007 में जीत मिली थी. जबकि पिछले दौरे पर टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद टेस्ट सीरीज गंवा दी थी. अब सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया अपनी पिछली हार का बदला ले पाएगी? इस टेस्ट सीरीज को लेकर तमाम क्रिकेटर्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने भी इंग्लैंड की धरती पर खेलने का अपना अनुभव साझा किया है.

बता दें, स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने इंटरनेशनल टेस्ट करियर का आगाज इंग्लैंड दौरे पर ही किया था. इस हरफमौला खिलाड़ी को साल 2014 में ट्रेंट ब्रिज में खेलने का मौका मिला था. इस मैच की दुसरी इनिंग में बिन्नी ने शानदार 78 रनों की पारी खेल मैच ड्रा कराया था. इसके बाद लार्ड्स में हुए मैच में भारत को जीत नसीब हुई थी हालांकि भारत इस बार सीरीज नहीं जीत पाया था.

अपने टेस्ट डेब्यू को याद करते हुए बिन्नी कहते हैं कि,

“यह दिन मेरे दिमाग में आज भी तरो-ताजा है. पहले इनिंग में कुछ खास न कर पाने के कारण मैं बहुत नर्वस था. जब दुसरी पारी में मेरे बैटिंग का नंबर आया था, तो हमें मैच बचाने के लिए खेलना था. मैं 6 नंबर पर बैटिंग के लिए गया. इस दौरान मैं अन्दर से बहुत डरा हुआ था, पहली पारी में कुछ खास न कर पाने की वजह से हताश भी था, लेकिन इन सब के बावजूद मैंने अपना शत प्रतिशत दिया और हम मैच बचाने में कामयाब रहे.”

The post इंग्लैंड में अपने टेस्ट डेब्यू को याद कर भावुक हो जाते हैं स्टुअर्ट बिन्नी, कहा कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.