Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच टूर्नामेंट में कोहली ने किया शानदार प्रदर्शन, लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ियों की वजह से मिली हार

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में पांच ऐसी टूर्नामेंट या सीरीज के बारे में बताएंगे, जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला तो जमकर बोला, लेकिन भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम को इन टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा था.

एशिया कप 2012 

एशिया कप 2012 में विराट कोहली ने सिर्फ 3 पारियों में 119.00 की लाजवाब औसत से 357 रन बना डाले थे, लेकिन उनके इस करिश्माई प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम को एशिया कप 2012 में हार का सामना करना पड़ा था. भारत फाइनल में भी अपनी जगह नहीं बना पाया था.

न्यूजीलैंड (2014 टेस्ट सीरीज 4-0) 

भारतीय टीम ने साल 2014 में न्यूजीलैंड की टीम के साथ पांच मैचों में वनडे सीरीज खेली थी. इस वनडे सीरीज में विराट कोहली ने 5 पारियों में 58.20 की शानदार औसत व 102.46 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाये थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम को इस सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

ऑस्ट्रेलिया (2014-15 टेस्ट सीरीज 2-0) 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2014-15 में खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला खूब बोला था.

विराट ने चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज की 8 पारियों में 86.50 की शानदार औसत से 692 रन बनाये थे, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाजों की नाकामियों के कारण भारतीय टीम को इस सीरीज में 2-0 से हार मिली थी.

टी-20 विश्व कप 2016 

साल 2016 के टी-20 विश्व कप में विराट कोहली ने 73.75 की शानदार औसत और 142.51 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 295 रन बनाये थे, लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल में ही बाहर हो गई थी. भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी विराट का इस टूर्नामेंट में अच्छा साथ ना दे सके.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 

2017 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला खूब चला था और इस बात का अंदाजा उनके 129.00 के औसत से ही चलता है.

विराट ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में 5 पारियां खेली थी. जिसमे उन्होंने 129 की औसत व 98.85 के स्ट्राइक रेट से 258 रन बनाये थे, लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी.

The post इन पांच टूर्नामेंट में कोहली ने किया शानदार प्रदर्शन, लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ियों की वजह से मिली हार appeared first on SportzWiki Hindi.