इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इन्साफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान 11 अगस्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद कि शपथ लेने वाले थे। लेकिन खबरों के अनुसार पाकिस्तान तहरीक ए इन्साफ पार्टी के सुप्रीमों की शपथ ग्रहण की तारिख आगे बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान की टीम को पहला विश्वकप जीताने वाला ये दिग्गज खिलाड़ी अब 18 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगे। 25 जुलाई को संपन्न हुए पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
Bday Special: फिल्मों में आने से पहले जैकलीन फर्नांडीज कर चुकी है ये काम, इस राजकुमार से था अफेयर
इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने देश में हुए 270 संसदीय क्षेत्रों के चुनाव में कुल 116 सीटें हासिल की हैं। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इन्साफ पार्टी के अध्यक्ष ने चुनावों में 116 सीटें जीती थी। लेकिन पाक के इस दिग्गज खिलाड़ी को 21 सीटों की जरूरत थी। लेकिन अब खबरें सुनने को मिल रही है कि पाकिस्तान-तहरीक-ए-इन्साफ पार्टी के अध्यक्ष को 28 निर्दलीय उम्मीदवारों ने साथ दे दिया है।
इस कप्तान के नाम दर्ज हैं सबसे कम उम्र में विश्वकप की ट्रॉफी उठाने का रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे नाम जानकर
इससे पहले इमरान खान की शपथ ग्रहण तारिख को 11 अगस्त से बदलकर 14 अगस्त किया गया था, क्योंकि 14 अगस्त को पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है, लेकिन अब तारीख फिर आगे बढ़ा दी गई है। परन्तु अभी तक इसके आगे बढ़ने के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।
पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने पुराने क्रिकेट के साथी खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को इस शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा है। इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने पहली बार विश्वकप जीता था। पाकिस्तान के आॅलराउंडर इमरान खान की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने 1992 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।