Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई के बड़े अधिकारी का खुलासा मैच फिक्सिंग में संलिप्त था भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी, विश्वकप टीम का भी था हिस्सा

भारतीय क्रिकेट इतिहास में  2011 में हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का चैंपियन बनने के बहुत ही खास मायने हैं। ये चाहे उन भारतीय खिलाड़ियों के लिए कहे या फिर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए…. ये पल बहुत ही खास रहा था। क्योंकि महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेली भारतीय टीम ने साल 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 28 साल बाद विश्व कप जीतने का इतिहास रचा था।

भारत की 2011 विश्व कप चैंपियन टीम के एक खिलाड़ी का बुकी के संपर्क में रहने का दावा

इस जीत के फैंस को जिस खुशी का अहसास हुआ उसे तो शब्दों में बयां ही नहीं किया जा सकता है, लेकिन जब उन्हीं फैन को ये पता चले कि उस चैंपियन टीम का एक खिलाड़ी विश्व कप से पहले किसी बुकी के संपर्क में रहा तो ये किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

पुलिस अधिकारी ने एक खिलाड़ी के बुकी के संपर्क में रहने की बतायी बात

जो भी हो लेकिन साल 2011 के विश्व कप चैंपियन बनने के 7 साल बाद सुप्रीम कोर्ट के द्वारा मैच फिक्सिंग की जांच के लिए नियुक्त किए गए पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि 2011 के विश्व कप चैंपियन टीम का एक खिलाड़ी लगातार बुकी के संपर्क में रहा और इतना ही नहीं बुकी और खिलाड़ी के बीच हुई बातचीत को भी रिकॉर्ड किया गया है।

उस समय मैं नहीं था उस जांच का हिस्सा

इस पुलिस अधिकारी बीबी मिश्रा ने कहा कि जाने माने बुकी ने मुझे बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग देने की बात कही थी, लेकिन आखिरी समय में वो पीछे हट गया। जिसके कारण जांच ठंडे बस्ते में चली गई। मैं इस केस को इसलिए नहीं सुलझा पाया, क्योंकि मेरे पास समय का अभाव था। साथ ही उस वक्त मै जांच टीम का हिस्सा भी नहीं था।

बुकी ने मुझे ऑडियो टेप देने की कही थी बात

पुलिस अधिकारी मिश्रा ने कहा कि ये ऑडियो रिकॉर्डिंग साल 2008-09 में भारत में किसी मैच से एक दिन पहले की है। खिलाड़ी की आवाज की पुष्टि करने के लिए मुझे उसके और बुकी की आवाज के सेंपल लेने होते। एक महीनें के समय में इसकी रिपोर्ट आ जाती और साफ हो जाता कि ऑडियो टेप में सुनाई दे रहे खिलाड़ी की ही ये आवाज है। लेकिन मैं ऐसा क्यों करता, मुझे मिले काम का हिस्सा नहीं था। साथ ही मेरे पास समय का भी अभाव था। मैंने बुकी से बात की थी, उसने मेरे सामने स्वीकार किया था कि वो खिलाड़ी के संपर्क में था।

बुकी ने बाद में कर दिया था इंकार

इसके साथ ही मिश्रा ने आगे कहा कि मैं निश्चित तौर पर इस खिलाड़ी से बातचीत कर जांच पड़ताल करता, लेकिन मेरे हाथ में सबूत नहीं आ सके। बुकी ने मुझे कहा था कि वो मेरे साथ इसे शेयर करने की इच्छा भी रखता है, लेकिन अंतिम समय में वो पीछे हट गया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post बीसीसीआई के बड़े अधिकारी का खुलासा मैच फिक्सिंग में संलिप्त था भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी, विश्वकप टीम का भी था हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.