Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेल: भारत को नौकायान और टेनिस में भी मिले स्वर्ण पदक

खेल डेस्क। 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार शुरुआत करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। भारत को पहला स्वर्ण पदक नौकायान में तो दूसरा टेनिस में मिला है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हुई घोषणा, वनडे में ये खिलाड़ी संभालेगी टीम की कमान

नौकायान में स्वर्ण सिंह, दत्तु भोकनाल, ओम प्रकाश और सुखमीत सिंह की भारतीय टीम ने पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल प्रतियोगिता में भारत को स्वर्णिम सफलता दिलाई है, वहीं टेनिस में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की अनुभवी जोड़ी ने पुरुष युगल में स्पर्ण पदक अपने नाम किया ।

Asian Games 2018: नौकायान स्पर्धा के फाइनल में भारत के दत्तू भोकनाल रहे छठे स्थान पर

स्वर्ण सिंह, दत्तु भोकनाल, ओम प्रकाश और सुखमीत सिंह की भारतीय टीम ने पुरूषों की क्वाड्रपल स्कल प्रतियोगिता में 6 मिनट 17.13 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में इंडोनेशियाई टीम ने रजत और थाईलैंड कांस्य पदक अपने नाम किया था।

इससे पहले नौकायान की डबल स्कल प्रतिस्पर्धा में भारत के रोहित कुमार और भगवान सिंह की टीम ने सात मिनट 04.61 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।पुरूषों की लाइटवेट सिंगल स्कल स्पर्धा में भी भारत को कांस्य हासिल करने में कामयाब रहा।

भारतीय क्रिकेट टीम की इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट को कहा अलविदा

वहीं टेनिस में शीर्ष वरीय भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की अनुभवी जोड़ी ने कजाखिस्तान को 2-0 से शिकस्त देकर पुरुष युगल का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह जकार्ता में अभी तक भारत की ओर से टेनिस में पहला स्वर्ण पदक है।

बोपन्ना और दिविज की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में कजाखस्तान के एलेक्सांद्र बुबलिक तथा डेनिस येवसेयेव को लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। भारतीय जोड़ी ने ये मुकाबला केवल 52 मिनट में अपने नाम किया।