Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने विराट के बारें में ये क्या कह डाला, चौंक जाओंगे जानकर

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड की बीच इस समय पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है। भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 2—0 से पिछड़ने के बाद तीसरा टेस्ट मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। अब भारत इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 से पीछे चल रहा है। तीसरे टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में बनाए रखने का मौका दिया। तीसरे टेस्ट मैच में भारत के आॅलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। पांड्या पहली पारी में ​पांच विकेट चटकाए। वहीं, दूसरी पारी में बुमराह ने भी पांच विकेट लेकर अहम योगदान दिया।

तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की रन मशीन और कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने पहली पारी में 97 रन बना और दूसरी पारी में 103 रन बनाए। विराट ने इस दौरान तीसरे टेस्ट मैच में 200 रन बनाए और मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीतने में सफल हुए।

इस बीच विराट की बल्लेबाजी को देखकर इंग्लैंड के कोच से लेकर पूर्व कप्तान भी उनकी तारीफ करने में नहीं चुक रहे है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तारीफ करते हुए कहा है कि पूरी दुनिया में विराट कोहली जैसा दूसरा कोई बल्लेबाज़ नहीं है। पहले टेस्ट में भारत की हार पर नासिर हुसैन ने विराट की जमकर आलोचना कर थी। लेकिन तीसरे मैच की जीत के बाद पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन विराट की तारीफ करते नहीं थक रहे है।

विराट कोहली ने अभी तक तीन टेस्ट मैचों 440 रन बनाए है। विराट कोहली ने इस दौरान तीन टेस्ट मैचों में दो अर्धशतक और दो शतक लगाए है। कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट में 16 शतक बनाकर स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय टेस्ट रैकिंग की लिस्ट में पहले स्थान पर कायम है। इंग्लैंड और भारत के बीच इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच साउथेम्प्टन में 30 अगस्त से खेला जाएगा।