स्पोर्टस डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एवं उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रही तकरार मीडिया की सुर्खियों में किसी ना किसी रूप में बार-बार सामने आ रही हैं। इन दोनो ने आपसी रिश्ते के खराब होने पर कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी वही ये बार-बार किसी ना किसी तरह से विवादों में फंसते नजर आ रहें हैं। गौरतलब हैं कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच कानूनी जंग जारी हैं वही उनकी पत्नी एक बार फिर मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपना कदम रख रही हैं। खबरों के अनुसार हसीन जहां इन दिनों लगातार बॉलीवुड में करियर की तलाश कर रही हैं। हसीन जहां द्वारा मॉडलिंग में करियर संवारने की बात का सबूत खूद उनके सोशल मीडिया अकांउट दे रहें हैं जहां उन्होनें कई फोटोज शेयर किये हैं।
खबरों के मुताबिक जहां हसीन जहां मॉडलिंग की दूनियां में वापसी करने को तैयार हैं वहीं उनका ये फैसला उनको भारी पडता दिखाई दे रहा हैं। दरअसल हसीन के इस फैसले से पहले कानूनी रूप से उनका पलडा भारी दिखाई दे रहा था मगर जैसे ही उन्होनें सोशल मीडिया पर ये फोटोज शेयर की हैं उन पर मोहम्मद शमी ने कानूनी दांव आजमाने शुरू कर दिये हैं। शमी ने हसीन की इन फोटोज को कानूनी कार्रवाई में इस्तेमाल कर लिया हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद शमी के वकील ने कोर्ट में हसीन की फोटोज पेश करते हुए कहा हैं कि जब उन्होनें मॉडलिंग का पेशा शुरू कर ही दिया हैं तो उन्हें गुजारा भत्ता किस बात का देना होगा। मोहम्मद शमी के वकील द्वारा कोर्ट मे जब ये बात रखी तो हसीन जहां के वकील ने विरोध किया और कहा कि अभी सिर्फ इससे जूडी बात चल रही हैं और अभी तक हसीन ने कोई भी फिल्म अपने हाथ में नही ली हैं। हालांकि दोनो पक्षों की दलीले सुनने के बाद न्यायाधीश ने अपना फैसला सुरक्षित रखा हैं।
Herald