भारतीय क्रिकेट की इस सीजन की घरेलु टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार को दुलिप ट्रॉफी के साथ हो गया है। भारतीय घरेलु क्रिकेट की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दुलिप ट्रॉफी में इंडिया रेड, इंडिया ब्ल्यू और इंडिया ग्रीन की टीमें अगले कुछ दिनों तक आपस में दो-दो हाथ करती नजर आएंगी। इसका पहला मैच शुक्रवार को इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच शुरू हुआ।

दुलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड-इंडिया ग्रीन के बीच खेला जा रहा है पहला मैच
इस पहले मैच में इंडिया रेड के कप्तान अभिनव मुकुंद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंडिया रेड के लिए उनके कप्तान अभिनव मुकुंद और रघुनाथ संजय पारी की शुरुआत करने उतरे। मुकुंद और संजय की जोड़ी ने इंडिया रेड को एक सधी हुई शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े।
अच्छी शुरुआत के बाद इंडिया रेड के सलामी बल्लेबाज आउट
लेकिन कप्तान अभिनव मुकुंद एक अच्छी शुरुआत मिलने के बाद 34 रन के स्कोर पर अंकित राजपूत का शिकार बने। पहला विकेट खोने इंडिया रेड को दूसरे सलामी बल्लेबाज संजय के रूप में अंकित राजपूत ने 80 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका दिया। रघुराम संजय 37 रन बनाकर चलते बने।

अच्छा शुरुआत के बाद कई बल्लेबाजों ने गंवाया अपना विकेट
दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खोने के बाद इंडिया रेड को बाबा अपराजित और आशुतोष सिंह ने उबारने की कोशिश की। बाबा अपराजित भी अच्छा स्टार्ट मिलने के बाद 23 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रितिक चटर्जी ने तेज 22 गेंद पर 22 रन बनाए लेकिन अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके। बाद में इंडिया रेड के बल्लेबाज कुछ स्कोर करके आउट होते गए लेकिन एक सिरे पर आशुतोष सिंह जम गए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक बनाए 6 विकेट पर 230 रन
आखिर में इंडिया रेड ने दिन की समाप्ति तक 230 रन बनाने में अपने 6 विकेट खो दिए। दिन के खेल की समाप्ति तक आशुतोष सिंह 57 रन और रजनिश गुरबानी 6 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं पार्थिव पटेल की कप्तानी में खेल रही इंडिया ग्रीन की ओर से अंकित राजपूत ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post दुलीप ट्रॉफी- इंडिया रेड पर इंडिया ग्रीन ने पहले दिन बनाया दबाव, अंकित राजपूत ने शानदार प्रदर्शन से पेश की इंग्लैंड दौरे की दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.