Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजित आगरकर ने कहा अगर अभी भी भारत इंग्लैंड में जीतना चाहता है सीरीज तो इस खिलाड़ी को भेजे चयनकर्ता

इंग्लैंड दौरे पर मिले दो लागातार हार ने टीम इंडिया के साथ साथ फैन्स को भी तोड़ कर रख दिया है. क्रिकेट जानकार संभावनाएं तलाश रहे हैं जिसके दम पर हम बाकी बचे मैचों में वापसी कर पाए.

अंग्रेजों की धरती पर भारतीय टीम का मजबूत माना पक्ष ही फिसड्डी होता नजर आ रहा है. जी हाँ, हम बात कर रहे हैं टीम की बल्लेबाजी की जो अभी तक दोनों टेस्ट में फ्लाप रही.

इस दौरे पर टीम का टॉप आर्डर बिलकुल फ्लाप नजर आ रहा है. मुरली विजय, केएल राहुल और शिखर धवन के लागातार नाकाम रहने के बाद पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के नाम की चर्चा हो रही है. इसके साथ टीम इंडिया के हिट मैन को भी मौका दिए जाने की संभावना दिख रही है. पृथ्वी के नाम पर कुछ जानकारों का मानना है कि अभी वे इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं.

लेकिन टीम इंडिया पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर अजीत आगरकर का ऐसा नहीं मानना है. उनका मानना है कि यह युवा खिलाड़ी पूरी तरह से टीम इंडिया में खेलने के लिए तैयार है.

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और मुंबई के चयनकर्ता अजीत आगरकर ने साफ कहा है कि पृथ्वी शॉ इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है. उन्होंने पिछले 14 फर्स्टक्लास मैच में 56.72 के बेहतरीन औसत से 1418 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने कुल सात शतकीय पारी खेली है.

आगरकर ने कहा-

“पृथ्वी सबकुछ सही कर रहे हैं, मैंने उनको इंडिया ए के लिए बल्लेबाजी करते तो नहीं देखा, क्योंकि इन मैचों का प्रसारण नहीं हो रहा. जिस तरह से वह खेल के मुताबिक अपने आप को ढालते हैं, उसके बारे में जिससे सुना वही प्रभावित हैं. हालिया मुकाबलों में पृथ्वी ने जितने रन बनाए वो काफी है उनके बारे में बताने के लिए.”

The post अजित आगरकर ने कहा अगर अभी भी भारत इंग्लैंड में जीतना चाहता है सीरीज तो इस खिलाड़ी को भेजे चयनकर्ता appeared first on SportzWiki Hindi.