भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे में है. जहां भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम का अबतक टेस्ट सीरीज में बेहद ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन रहा है और भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की भी कप्तानी इस सीरीज में बिलकुल अच्छी नहीं रही है और कई मौकों पर ऐसा लगा है, कि जैसे उन्हें अभी भी अपनी कप्तानी में कुछ सीखने की जरुरत है.
विराट की कप्तानी में वनडे सीरीज हारे अब टेस्ट हारने का खतरा

बता दें, कि विराट की कप्तानी में भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट में 2-1 से हार मिली. अब टेस्ट सीरीज में भी बुरी तरह हार का खतरा मंडरा रहा है. विराट की कप्तानी में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.
विराट की कप्तानी आईपीएल में भी कुछ खास नजर नहीं आती है. आईपीएल में स्टार खिलाड़ीयों से सजी आरसीबी टीम को भी वह आजतक खिताब नहीं दिला पाये है.
वही रोहित की कप्तानी में जीती निदहास ट्राई सीरीज

बता दें, कि मार्च के महीने में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने निदहास ट्रॉफी जीती थी. वही श्रीलंका के खिलाफ भी दिसंबर 2017 में रोहित ने भारतीय टीम को वनडे सीरीज जीताई थी.
रोहित और विराट की कप्तानी में यह है बड़ा अंतर :

रोहित रखते है कोहली से ज्यादा संयम
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी का यह सबसे बड़ा नकरात्मक पक्ष है, कि उन्हें अपनी कप्तानी में अपने जज्बातों पर काबू रखना नहीं आता है.
वह मैदान में कई बार तो गालियाँ देते हुए भी दिख जाते है. वह विपक्षी खिलाड़ियों से भी उलझने में बिलकुल देरी नहीं करते है. वही वह कई बार तो अंपायर के फैसलों पर भी नाराजगी जताते है और अंपायर से ही भीड़ जाते है, इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा, कि विराट कोहली अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाते है. वही रोहित हमेशा अपनी कप्तानी में अपने जज्बातों पर बहुत अच्छे से काबू रखते थे.
डीआरएस लेने में रोहित, कोहली से बेहतर
यह बात तो आप सभी जानते है, कि विराट कोहली डीआरएस लेने के मामले पर बहुत ही कच्चे है वह बहुत जल्दबाजी में और भावनाओं में बहकर डीआरएस ले लेते है और वही दूसरी तरफ रोहित डीआरएस लेने के मामले पर अच्छे है.
विराट के तरह नहीं बदलते ज्यादा टीम
विराट कोहली अपनी कप्तानी में 37 टेस्ट मैच खेल चुके है और उन्होंने अब तक हर मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है, लेकिन वही दूसरी तरफ रोहित शर्मा एक सेटल टीम के साथ ही उतरते है.
विराट से अच्छी कप्तानी की समझ
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक्सपेरिमेंट के लिए भी नहीं जाने जाते है. वही रोहित अपने एक्सपेरिमेंट के लिए जाने जाते है. रोहित ने निदहास ट्राई सीरीज में दिनेश कार्तिक से पहले विजय शंकर को भेजा था. उनका यह दाव ने काम भी किया था और भारतीय टीम ने निदहास ट्रॉफी का फाइनल भी जीत लिया था. विराट को रोहित से अच्छी कप्तानी की समझ है.
The post रोहित और विराट की कप्तानी में इन चार बातों का है बड़ा फर्क, जाने कौन है बेस्ट कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.