स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दो मैचों में भारतीय टीम को बल्लेबाजों के कारण हार झेलनी पड़ी है। इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे ही भारत को पारी और 159 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड 5 मैचों की सीरिज में 2-0 की बढ़त बना ली है।इंग्लैंड की इस जीत में सबसे ज्यादा योगदान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने चार विकेट, स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार विकेट और क्रिस वोक्स ने दो विकेट लेकर अपनी टीम को मैच आसानी से जीतवा दिया। इस मैच को जीतने के बाद इंग्लैंड के एक गेंदबाजों को बहुत बड़ा नुकसान हो गया है।
भारत के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड को खेलना भारी पड़ गया। खबरों के अनुसार ब्रॉड और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच रिश्ता खत्म होने की बात सामने आ रही है। खबरों के अनुसार ब्रॉड के पिछले पांच महीने से चल रहे गायिका मौली किंग से प्रेम संबंध चल रहा था। लेकिन मॉली ने ब्रॉड के साथ अपना रिश्ते खत्म कर लिया है। खबरों के अनुसार मॉली ने अपने और ब्रॉड के रिश्ते को खत्म करने की वजह ब्रॉड का व्यस्त शेड्यूल होना बताया है। लॉर्ड्स के मैदान में भारत की हार के साथ इंग्लैंड की तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो किसी गेंदबाज के लिए करना आसान काम नहीं है।
लॉर्ड्स के इस मैदान पर जेम्स एंडरसन 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एंडरसन ने मुरली विजय को आउट करने के बाद यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एंडरसन ने 100 विकेट लेने के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर 23 टेस्ट मैच खेले है। जेम्स एंडरसन ने अब तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में 550 विकेट अपने नाम किए है। इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज की जीत का जश्न थोड़ा फिका हो गया है। अपने प्यार से दूर होने पर इस खिलाड़ी को अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है।
Herald